पाकिस्तान में बैठा 'सीमा भाभी' का पति खेल रहा दांव! क्या सचिन के प्यार को जाना होगा पाकिस्तान या फिर...
Seema haider Husband Ghulam: पाकिस्तान से भारत आकर रह रहीं सीमा हैदर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी कोई त्योहार मनाने को लेकर तो कभी हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों को अपनाने को लेकर। सीमा हैदर की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है जिस देखकर लगता है कि अब भारतीयों ने भी पाकिस्तानी भाभी को पूरी तरह से अपना लिया है। मगर हाल ही में आई खबर के मुताबिक ऐसा लगता है कि फैंस की फेवरेट सीमा भाभी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बताते चलें पाकिस्तान में बैठे सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के वकील सूरजपुर कोर्ट पहुंच चुके हैं। सूरजपुर कोर्ट पहुंचने के बाद वकील ने सीमा हैदर, उसके पति सचिन और पिता नेत्रपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर अर्जी दाखिल की है।

बताते चलें कि इस अर्जी में 20 से भी ज्यादा धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की अर्जी है। गुलाम हैद के वकील ने ये अर्जी लगाई है। उसने सचिन से शादी के दावा को छलावा तक बोला है।
अब ऐसे में सीमा हैदर के भारतीय पति सचिन मीणा की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि ये पहली बार नहीं है, ज गुलाम हैदर ने ये दांव खेला हो। इससे पहले भी वो अपने बच्चों को भारत से पाकिस्तान वापस भेजने की भारत सरकार से गुहार लगा चुका है।
इससे पहले सीमा हैदर के वकील डॉ एपी सिंह को पांच करोड़ और सीमा और सचिन मीणा को गुलाम की ओर से 3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा गया था। गुलाम के पति मोमिन मलिक ने तीनों को नोटिस भेजकर एक महीने के अंदर माफी मांगने की मांग की है। इतना ही नहीं अगर सचिन-सीमा जुर्माना नहीं भरते, तो वकील ने कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications