Video: हाथी के एक साल के बच्चे से मात खा गए 14 शेर
जांबिया। 'देखने में छोटे लगे घाव करें गंभीर,' हिंदी की यह कहावत साउथ अफ्रीका के जांबिया स्थित एक सफारी में सच साबित हुई। यहां पर हाथी के सिर्फ एक साल के बच्चे ने वह कारनाम कर दिखाया, जिसके बाद शायद शेर से जंगल के राजा का टाइटल वापस ले लेना चाहिए।

बहादुरी की मिसाल
जांबिया की नॉरमेन सफारी चिनजैंबो कैंप में पिछले दिनों जो नजारा देखने को मिला, उसके बाद हर कोई हैरान रह जाएगा। अपनी मां से बिछड़ गया हाथी का एक साल का बच्चा नदी के किनारे पानी पीने गया था।
तभी एक नहीं पूरे 14 शेर वहां पर आ गए। इन 14 शेरों में कुछ शेर तो इस बच्चे की पीठ पर भी चढ़ गए लेकिन इसके बाद भी इस बच्चे ने हार नहीं मानी। बहादुरी से इस बच्चे ने इन शेरों का मुकाबला किया और आखिर में उन्हें वहां से भाग जाने पर मजबूर कर दिया।
बहादुरी की वजह से नाम दिया गया हरक्यूलिस
इस हाथी के बच्चे का नाम उसकी बहादुरी की वजह से फेला हरक्यूलिस रख गया है। एक बार तो लगा कि शेर इस बच्चे को मार कर ही दम लेंगे लेकिन इसकी बहादुरी के आगे इन शेरों को घुटने टेकने पड़ गए।
जब यह बच्चा इन शेरों का मुकाबला कर रहा था तभी ऑस्ट्रेलिया के जर्नलिस्ट जेसी नैश, लांग आइसलैंड यूनिवर्सिटी के आर्ट प्रोफेसर डैन क्रिस्टोफेल और नैचुरैलिस्ट स्टीव बेकर के साथ ही एक और ऑस्ट्रेलियाई टीवी शख्सियत नीना कारनिकोव्स्की ने इस मुकाबले का वीडियो बनाया।
इस वीडियो को उन्होंने यू-ट्यूब पर पोस्ट किया और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।
अमेरिका के न्यूयॉर्क पोस्ट में सफारी के गाइड के हवाले से लिखा है कि वह पिछले 30 वर्षों से यहां पर बतौर गाइड काम कर रहे हैं लेकिन इतना खतरनाक नजारा उन्होंने पहली बार देखा। एक पल को तो लग रहा था कि हमारी आंखों के सामने ही हाथी के इस मासूम बच्चे को शेर मारकर खा जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications