VIDEO: 'गर्लफ्रेंड' की तलाश में युवक का पीछा करने लगा समुद्री सांप, रोमांस के लिए पार कर दी हदें

नई दिल्ली, सितंबर 03: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक समुद्री सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। समुद्री सांप के ये वीडियो दरअसल ऑस्ट्रेलिया में फिल्माया गया है। ऑस्ट्रेलिया में पैडल बोर्डिंग कर रहा एक शख्स उस वक्त हैरान रह गया जब एक समुद्री सांप उसके पास तैरता चला आया। दरअसल ये घटना इस लिए बेहद खास है क्योंकि समुद्री सांप आम तौर पर मनुष्यों से बचते हैं, लेकिन ये उसके विपरीत था।

रोमांस के लिए शख्स के पास चला आया समुद्री सांप

रोमांस के लिए शख्स के पास चला आया समुद्री सांप

यूट्यूबर ब्रोडी मॉस ने इसका वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में देखा गया कि पैडल बोर्डिंग के दौरान ही यह समुद्री सांप तैरता हुआ आया, कुछ देर मॉस के पैडल बोर्ड पर सिर रखा और फिर वापस लौट गया। मॉस बताते हैं कि समुद्री सांप उनकी ओर आता है जबकि आमतौर पर ये इंसानों से दूर रहना पसंद करते हैं। मॉस ने बताया, कि वे वर्ष के इस समय "यौन रूप से निराश और संभावित रूप से आक्रामक" हो जाते हैं।

असलियत पता चलते के बाद यू लौटा वापस

असलियत पता चलते के बाद यू लौटा वापस

उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "समुद्री सांप आम तौर पर इंसानों से बचते हैं लेकिन साल के इस समय वे बहुत सक्रिय, यौन रूप से निराश और संभावित रूप से आक्रामक हो जाते हैं क्योंकि वे एक साथी की तलाश करते हैं। साल का यह ऐसा वक्त है जब ये इंसानों को काट भी सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। दो दिन पहले शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को इंस्टाग्राम पर लगभग एक मिलियन बार देखा जा चुका है।

समुद्री सांप इंसानों को अपना लव पार्टनर समझ रहे हैं

समुद्री सांप इंसानों को अपना लव पार्टनर समझ रहे हैं

आज-कल ये समुद्री सांप समुद्री डाइवर्स पर बहुत अटैक कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवर्सिटी ने इन सांपों पर एक रिसर्च की थी। इस रिसर्च में सामने आया कि समुद्री सांप इंसानों को अपना लव पार्टनर समझ रहे हैं और उनके साथ रोमांस और सेक्स करने के लिए उनसे लिपट जाते हैं। इसी तलाश में वे कई बार डाइवर्स पर हमला कर देते हैं। ये समुद्री सांप ज्यादातर इंसानों की कमर से लिपटकर उन्हें उसी जगह पर काट लेते हैं।

नर काफी उत्साहित होते हैं और सक्रियता से 'गर्लफ्रेंड' ढूंढते हैं: स्टडी

नर काफी उत्साहित होते हैं और सक्रियता से 'गर्लफ्रेंड' ढूंढते हैं: स्टडी

इस स्टडी के लिए रिसर्च टीम में शामिल डॉ.लिंच को एक सांप के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान समुद्री सांप ने उन पर 13 बार हमला किया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि समुद्री सांपों का मेटिंग पीरियड खत्म होने पर उनके अटैक के मामले कुछ कम हो जाएंगे। स्टडी के लीड लेखक और ऑस्ट्रेलिया की मक्वेरी यूनिवर्सिटी में रेप्टाइल एक्सपर्ट रिक शाइन ने लाइव साइंस को बताया है कि नर काफी उत्साहित होते हैं और सक्रियता से 'गर्लफ्रेंड' ढूंढते हैं। ये मादा सांप और स्कूबा डाइवर में अंतर नहीं कर पाते।

देखें मजेदार Video

वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट्स सेक्शन में मॉस के बारे में लिखा- इतने जहरीले सांप को देखने के बाद भी तुम आराम से उसकी वीडियो बना रहे, तुम थोड़े से क्रेजी हो। वहीं दूसरे ने लिखा, मैंने अपनी लाइफ का सबसे Coolest एनकाउंटर देखा। !!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+