एक ही साल में 21 बच्चों की 'मां' बन गईं रूस की क्रिस्टिना, 105 बच्चों का रखा है लक्ष्य, जानें कैसे

नई दिल्ली, जनवरी 22। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने एक बेटी का वेलकम किया है। प्रियंका चोपड़ा के घर बेटी के आने के बाद एक बार फिर से सरोगेसी तकनीक को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि इस तकनीक से कई जानी-मानी हस्तियां पहले भी पैरेंट्स बन चुकी हैं। ऐसी ही एक हस्ती के बारे में हम आपको बताते हैं, जिन्होंने सरोगेसी की हेल्प से 21 बच्चों को पैदा किया है।

कौन है ये महिला?

कौन है ये महिला?

सरोगेसी का नाम आते ही रूस की क्रिस्टिना ओजतुर्क का नाम सबसे पहले ध्यान में आता है, जो एक अरबपति हैं रूस की राजधानी मॉस्को में रहती हैं। क्रिस्टिना सिर्फ 1 साल के अंदर 21 बच्चों की मां बन चुकी हैं और वो सिर्फ 24 साल की हैं। क्रिस्टिना ने लक्ष्य रखा है कि वो 105 बच्चों की मां बनना चाहती हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में भी किया है।

68 लाख रुपए का खर्चा हो चुका है 21 बच्चों पर

68 लाख रुपए का खर्चा हो चुका है 21 बच्चों पर

क्रिस्टिना ओजतुर्क के पति मॉस्को के अरबपति शख्स हैं। उनकी उम्र 57 साल है। क्रिस्टिना अपने 57 वर्षीय पति गैलिप ओजतुर्क से जॉर्जिया में मिली थीं। दोनों ने शादी की और पिछले 1 साल में ये कपल 21 बच्चों का अभिभावक बन गया है। डेली मेल की खबर के मुताबिक, पिछले 1 साल में इस कपल ने 68 लाख रुपए का खर्चा कर 21 बच्चे पैदा करवाए हैं।

सरोगेसी पर खर्च किया है 1 करोड़ 43 लाख रुपए

सरोगेसी पर खर्च किया है 1 करोड़ 43 लाख रुपए

रिपोर्ट के मुताबिक, गैलिप और क्रिस्टिना मार्च 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक करीब 1 करोड़ 43 लाख रुपए सरोगेसी पर खर्च कर चुके हैं। इसके अलावा करीब 68 लाख रुपए का खर्चा वो बच्चों के देखरेख पर खर्च कर चुके हैं। इतना ही नहीं एक सप्ताह में इन बच्चों पर 4 लाख रुपए का खर्चा होता है।

ये भी पढ़ें: आखिर प्रियंका चोपड़ा खुद क्यों नहीं हुईं प्रेग्नेंट, सेरोगसी का क्यों लिया सहारा, जानें क्या है बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+