आखिर प्रियंका चोपड़ा खुद क्यों नहीं हुईं प्रेग्नेंट, सेरोगसी का क्यों लिया सहारा, जानें क्या है बात

आखिर प्रियंका चोपड़ा खुद क्यों नहीं हुईं प्रेग्नेंट, सेरोगसी का क्यों लिया सहारा, जानें क्या है बात

नई दिल्ली, 22 जनवरी: ग्लोबल स्टार 39 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा और 29 वर्षीय निक जोनास माता-पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का बच्चा सरोगेसी के जरिए हुआ है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 21 जनवरी की रात घोषणा की कि वे सरोगेसी के जरिए एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का बच्चा पिछले हफ्ते ही पैदा हो गया था लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी देर से दी। प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी और कपल काफी वक्त से एक साथ बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे। निक जोनास और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की बेटी हुई है। सोशल मीडिया पर कपल को बधाई मिल रही है लेकिन इसी के साथ कई लोग हैरान भी हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा ने सेरोगेसी का सहारा क्यों लिया, क्या होई हेल्थ प्रोब्लम थी? आइए जानें क्या है सच?

क्या प्रियंका चोपड़ा को फर्टिलिटी प्रोब्लम थी?

क्या प्रियंका चोपड़ा को फर्टिलिटी प्रोब्लम थी?

जब कोई जोड़ा सरोगेसी का विकल्प चुनता है, तो लोग यह सोचने लगते हैं कि उनमें से एक को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। हालांकि लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। अंग्रेजी वेबसाइट मिरर के मुताबिक प्रियंका को फर्टिलिटी की कोई समस्या नहीं है। प्रियंका और निक कोई ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी, उन्हें बच्चा पैदा करने से रोक। लेकिन प्रियंका अब 39 साल की हो गई हैं, इसलिए यह आसान भी नहीं था।

काफी वक्त से एक बच्चा करना चाहते थे प्रियंका-निक

काफी वक्त से एक बच्चा करना चाहते थे प्रियंका-निक

सूत्रों ने कहा, प्रियंका और निक दोनों का शेड्यूल काफी बिजी है। उनके बिजी वर्क शेड्यूल का मतलब यह भी है कि जब वह ओवुलेट कर रही होती है, तो उनके लिए गर्भधारण करने के लिए शारीरिक रूप से एक साथ रहना मुश्किल होता है। इसलिए उन्होंने सरोगेसी का मन बनाया।'' एक अंदरूनी सूत्र ने डेली मेल को बताया कि दंपति "काफी समय" से एक बच्चा पैदा करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके व्यस्त जीवन ने उन्हें रोके रखा था।

बेबी गर्ल की मां बनीं है प्रियंका चोपड़ा

बेबी गर्ल की मां बनीं है प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका और निक के फैंस यह जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि इस जोड़े ने बेबी बॉय का स्वागत किया है या बेबी गर्ल का। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक एक लड़की के माता-पिता बने हैं। हालांकि प्रियंका और निक ने अधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उनका बच्चा एक लड़का है या लड़की।

12 हफ्ते पहले पैदा हो गया प्रियंका का बच्चा

12 हफ्ते पहले पैदा हो गया प्रियंका का बच्चा

मिरर की रिपोर्ट के मुताबित निक जोनास और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म सरोगेट के जरिए समय से 12 हफ्ते पहले ही पैदा हो गया है। प्रियंका और निक ये उम्मीद कर रहे थे कि उनका बच्चा अप्रैल 2022 में पैदा होगा। उन्होंने उसी हिसाब से पूरी प्लानिंग की थी।

निक और पियंका का बेबी प्री-मैच्योर है, इसलिए देखभाल के लिए उसे अप्रैल 2022 तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। अंदरूनी सूत्र ने कहा, "बच्चा अप्रैल में होने वाला था लेकिन सरोगेट ने रविवार (16 जनवरी 2022) को जन्म दिया, जो 12 हफ्ते समय से पहले थी।"

सूत्र ने कहा कि प्रियंका बच्चे को लेकर अपनी फिल्म की शूटिंग जल्दी-जल्दी कर रही थीं। लेकिन उनका बच्चा जल्दी आ गया है। इललिए कपल अपने काम को फिर से शेड्यूल कर रहे हैं।

जिस महिला ने प्रियंका के बच्चे को जन्म दिया, उसका ये 5वां सरोगेसी है

जिस महिला ने प्रियंका के बच्चे को जन्म दिया, उसका ये 5वां सरोगेसी है

डेलीमेल को एक सूत्र ने बताया कि जिस महिला ने प्रियंका और निक के बच्चे को जन्म दिया है, ये उस महिला की पांचवीं सरोगेसी है। प्रियंका और निक सरोगेसी से पहले महिला से कई बार मिल चुके थे। प्रियंका और निक को वास्तव में वह महिला पसंद आई, जिसके बाद दोनों से उसी महिला से सरोगेसी लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+