Real Story: 2 साल तक पिता के साथ की डेटिंग, अब करेगी शादी

मैं उनसे प्यार करती हूं और उन्हीं से शादी करूंगी।
उनसे अच्छा पति मेरे लिये कोई हो ही नहीं सकता।
क्या हुआ अगर वो मेरे पिता हैं?

अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली 18 वर्षीय लीज़ा (नाम बदला हुआ) ने ऐसे ही शब्दों का प्रयोग किया, जब उससे होने वाले पति के बारे में पूछा गया। जी हां लीज़ा वो लड़की है, जिसकी शादी दो महीने बाद होनी है और वो भी उसके पिता से।

भारत ही नहीं बल्क‍ि कई देशों की संस्कृतियां इस रिश्ते की इजाज़त नहीं देती हैं, लेकिन लीज़ा कहती हैं कि मैं बालिग हूं और मुझे इस शादी से कोई नहीं रोक सकता है। खैर जब लीज़ा का निर्णय जो है सो है, लेकिन एक बात जरूर है जो हर कोई जानना चाहेगा। वो यह कि आख‍िर ऐसा क्या हुआ कि एक पिता और पुत्री के बीच प्रेम हो गया और वो डेटिंग करने लगे।

लीज़ा की कहानी जो उसने डेली मेल को सुनायी

अमेरिकी वेबसाइट डेली मेल को दिये गये इंटरव्यू में लीज़ा ने अपने बारे में कुछ इस प्रकार बताया- मैं 2 साल की थी, तब मेरे माता-पिता अलग हो गये। मां ने मुझे कभी मेरे पिता से नहीं मिलवाया न ही उनकी फोटो दिखायी। मैं बड़ी हो गई और इस बीच मेरी मां ने मुझे इतना प्यार दिया, मेरा इतना खयाल रखा कि मुझे मेरे पिता की कमी कभी महसूस ही नहीं हुई।

मैंने 16 साल की उम्र में कदम रखा। तब तक मेरे कई सारे दोस्त बन चुके थे। जाहिर है फेसबुक पर भी मेरे तमाम सारे दोस्त थे, जिनसे मैं चैटिंग करती और मिलती-जुलती रहती। इसी बीच थॉमस (नाम परिवर्तित) ने मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। फ्रेंड रिक्वेस्ट के साथ भेजा गया संदेश मुझे अच्छा लगा और अंजान होते हुए भी मैंने एक्सेप्ट कर ली। फेस बुक चैट पर बातचीत होती रहती थी कि एक दिन थॉमस ने मुझे मिलने के लिये बुलाया।

मैं उनसे मिलने फार्म हाउस गई

मैं हॉस्टल से छुट्टी लेकर थॉमस से मिलने गई। वो मेरे पिता की उम्र के थे, लेकिन दोस्ती में उम्र कोई मायने नहीं रखती। हम एक साथ एक फार्म हाउस पर गये और वहां करीब सात दिन तक रहे। हमने ढेर सारी बातें कीं और इसी बीच हम दोनों बेहद करीब आ गये।

हम दोनों के बीच वो सब कुछ हुआ जो एक पति-पत्नी के बीच होता है। सच पूछिए तो मेरी वर्जिनिटी यानी कौमार्य भी उसी फार्म हाउस में भंग हुआ। हम एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर डेटिंग पर जाने लगे। तभी बीच में थॉमस ने मुझे बताया कि वो मेरे पिता हैं।

मैं शॉक रह गई, लेकिन इतने करीब आने के बाद मुझे यह अहसास हो गया था कि थॉमस से अच्छा लाइफपार्टनर मुझे कहीं नहीं मिलेगा। मैंने उनके सामने शादी के लिये प्रोपोज़ कर दिया। हम दोनों ने बहुत सोचा, समाज के बारे में, मेरी मां के बारे में और रिश्तेदारों के बारे में, लेकिन अंतत: हम दोनों ने शादी की ठान ली।

फिर डेटिंग पर जाने लगे हम

मैं और थॉमस दो साल तक डेटिंग करते रहे और अब जब मैं 18 साल की हो गई हूं, तो मैं उनसे शादी करने जा रही हूं। दो महीने बाद यानी मार्च में हमारी शादी है। मैं उनसे प्यार करती हूं और शादी भी उन्हीं से करूंगी। उनसे अच्छा पति मेरे लिये कोई हो ही नहीं सकता। क्या हुआ अगर वो मेरे पिता हैं।

शादी तो करेंगे ही, बल्क‍ि हमने दो बच्चे पैदा करने की प्लानिंग भी अभी से कर ली है। वो बात अलग है कि मेरे कई रिश्तेदार हमने खफा हैं और होंगे भी, लेकिन मेरे लिये इस वक्त मेरे पिता एवं होने वाले पति की खुशी सबसे महत्वपूर्ण है। और भी हैं अजब-गजब कहानियां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+