टीम इंडिया की हार से भड़कीं राखी सावंत, कहा-रात भर दारू पियोगे तो मैच कैसे जीतोगे
नई दिल्ली। बॉलिवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से फेमस राखी सावंत विवादित बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती है। कभी वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान देती है तो कभी पीएम मोदी को लेकर बेतुका बयान देती है। अब राखी के निशाने पर टीम इंडिया आ गई है।

विराट पर भड़कीं राखी
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के हाथों फाइनल मैच गंवाने के बाद राखी टीम इंडिया से नाराज है। उनके गुस्से का शिकार बनें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। राखी ने विराट कोहली से कहा- रात भर दारू पियोगे तो मैच कैसे जीतोगे, छोड़ दो ये सब।
Recommended Video


विराट को दे दी ये सलाह
राखी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान से 180 रनों से मिली हार को लेकर बौखलाई हुई थी। उन्होंने कोहली पर जमकर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि मैच से पहले इन लोगों ने पार्टी की थी और जमकर दारू पी थी। राखी ने कहा कि मैच से दारू पीने की वजह से ही ये लोग मैच में रन नहीं बना पाए और इतने बड़े अंतर से हार गए।

राखी के बिगड़े बोल
राखी ने अपने अंदाज में विराट को चेतावनी भी दे दी और कहा कि उसे शराब और सिगरेट थोड़ा कम करना चाहिए। अंग्रेजी न्यूज पोर्टल फर्स्ट पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा कि विराट कोहली से पूरे देश को प्यार हैं, लेकिन पाकिस्तान से मिली हार ने उसने घमंड को चूर-चूर कर दिया।

सीएम योगी को सुनाई खरी-खोटी
उन्होंने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से एक रात पहले विराट और बाकी खिलाड़ियों ने रातभर दारू पी इसलिए अगले दिन रन नहीं बना पाए। राखी सिर्फ विराट पर ही नहीं भड़की उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी खरी-खोटी सुनाई और कहा कि पता नहीं पीएम मोदी ने उनमें ऐसा क्या देखा कि उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications