फिल्म पुष्पा के श्रीवल्ली गाने पर आपने नहीं देखा होगा ऐसा डांस, नाचते-नाचते हो गई हालत खराब
नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का बुखार अब भी लोगों पर चढ़ा हुआ है। फिल्म जगत और खेल जगत के सेलिब्रिटी के साथ-साथ आम लोग भी पुष्पा के गाने व डायलॉग को लेकर वीडियो बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म पुष्पा के रिल्स की भरमार लगी हुई है। लोग अपनी पार्टियों में इस गाने पर डांस कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डीजे पर लड़के जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप लोटपोट हो जाएंगे।

फिल्म पुष्पा के गाने पर किया डांस
ये वायरल वीडियो एक बारात का है, जिसमें शामिल सभी लोग एकसाथ श्रीवल्ली गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और डांस करते-करते हर किसी का बुरा हाल हो गया है। वीडियो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि काफी ढेर सारे लोग एकसाथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। सड़क पर डांस करते हुए इतने सारे लोगों का ये नज़ारा देखकर यही अंदाज़ा लगया जा रहा है कि जरूर ये वीडियो किसी बारात का है।

बारात में शामिल लोग डांस कर हो गए हैं बेहाल
वीडियो में आप सुनिए की श्रीवल्ली गाना बज रहा है और हर कोई इस गाने पर डांस कर रहा है। सभी अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप को कॉपी कर रहे हैं। यहां कि कुछ लोग लोग फ्लावर समझे क्या वाले डायलॉग पर भी एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। अबतक जिसने भी ये वीडियो देख सभी का हंस-हंसकर बुरा हाल हो रहा है. क्योंकि लोगों पर पुष्पा का ऐसा बुखार तो शायद ही अबतक कहीं देखने को मिला होगा।
बारातियों पर छाया पुष्पा का खुमार#PushpaDance in Barat pic.twitter.com/X0QPoglbl4
— Shivaji Dubey (@Shivaji_Dube) March 3, 2022
वायरल वीडियो है मजेदार
वायरल हो रहा ये वीडिय़ो देखने में काफी मजेदार है। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। वीडियो देखने के बाद हर किसी का यही कहना है कि लोगों का डांस करते-करते बुरा हाल हो गया है फिर भी ये लोग डांस करने से थक नहीं रहे।












Click it and Unblock the Notifications