केले नहीं खरीदने पर 100, टीवी ऑफ करना भूलने पर 500 और घर लेटे आने पर 2000 जुर्माना वसूलता है ये पति

पुणे। 14 साल पहले श्वेता ने अनिल से लव मैरिज की, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे से आजादी चाहते हैं। श्वेता किसी भी कीमत पर अनिल से अलग होना चाहती है और इसके लिए उसने पुलिस और महिला और बाल कल्याण विभाग में अर्जी दायर की की। श्वेता ने पति से अलग होने की पीछे की जो वजह बताई है वो बेहद चौंकाने वाली है। चौंकाने वाली इसलिए क्योंकि तलाक की जो वजह बताई है वो बेहद अनोखी है। दरअसल श्वेता का पति उसपर बात-बात पर जुर्माने लगाता है, जिससे तंग आकर वो तलाक ले रही है।

In Pune Husband who imposes Fine on his Wife for coming late to Home.

बात-बात पर जुर्माना लगाता है पति

श्वेता ने आरोप लगाया है कि उसका पति अनिल उसपर बात-बात पर जुर्माना लगाता है। श्वेता ने बताया कि शुरू-शुरू में सब ठीक था, लेकिन फिर धीरे-धीरे अनिल का स्वभाव बदलने लगा। वो बात-बात पर बेवजह उसपर जुर्माना लगाने लगा। कभी केला नहीं खरीदकर लाने पर 100 रुपए का जुर्माना, कभी बच्ची को ट्यूशन से लाने में देर हो जाने पर 2000 रुपए का जुर्माना, कभी टीवी का स्विच ऑन रह जाने पर 500 का जुर्मना। वो किसी न किसी तरह से उसपर जुर्माना लगाकर उसके सारे पैसे हथिया लेता था।

किसी काम के लिए नहीं थी आजादी

अनिल होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की और होटल में काम करने लगा। उसकी अच्छी खासी सैलरी है। वहीं श्वेता ने भी एमबीए कि या था और वो भी नौकरी करती थी। अनिल किसी न किसी बहाने से उसकी सारी सैलरी हथिया लेता था। उसे न तो अपने पसंद के कपड़े पहनने की आजादी थी, न अपनी मर्जी से बाहर जाने की। इतना ही नहीं अनिल ने श्वेता से उसका मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, पैसे और सिमकार्ड तक छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद अनिल की हरकतों से परेशान होकर श्वेता ने उसे छोड़ने का फैसला कर लिया है। अब श्वेता किसी भी हालत में अनिल के साथ नहीं रहना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+