56 साल से प्रेग्नेंट थी 81 वर्षीय महिला! शिशु का रुप नहीं ले पाया भ्रूण, निकाला तो गई मौत

एक महिला के गर्भाशय में 56 साल से पल रहे भ्रूण मेडिकल साइंस ही नहीं पूरी दुनिया को हैरान करने वाली बात है। एक बात तो चिकित्सकों के भी होश उड़ गए। अत्याधुनिक मेडिकल साइंस के जरिए जब महिला का ऑपरेशन कर जब भ्रूण को निकाल तो लिया गया लेकिन लेडी की जान नहीं बचाई जा सकी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राजील में पराग्वे बॉर्डर के पास रहने वाली महिला को पेट में दर्द रहता था 81 साल की डेनिएला वेरा नाम की महिला बेहद अजीब समस्या से ग्रस्त थी। दरअसल, 56 साल पहले से उसके गर्भ आया भ्रूण अब तक पूरी तरह शिशु का आकार नहीं ले पा रहा था। ऐसे में 81 वर्ष की उम्र होने के बावजूद वो बच्चे को जन्म नहीं पाई। महिला को इस बात का पता भी नहीं चला जब उसके पेट में अचानक दर्द हुआ।

Pregnant Brazilian Woman

दरअसल, ये अजीब समस्या ब्राजील की 81 वर्षीय महिला डेनिएला के साथ हुई। उसे पिछले 56 वर्ष से अपने गर्भ में पल रहे बच्चे का तनिक भी एहसास नहीं था।डेनिएला को अपने पेट में दर्द हुआ और वो डॉक्टर के पास गई तब पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक परागुआयन लगातार 56 साल तक प्रेग्नेंट रहीं।

डेनिएला वेरा की 14 मार्च को सर्जरी हुई और डॉक्टरों ने भ्रूण को निकाल दिया, लेकिन इसके अगले दिन ही महिला की मौत हो गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक डेनिएला का इलाज करने वाले डॉक्टर पैट्रिक डेजिरेम ने बताया कि सर्जरी के बाद संक्रमण के कारण महिला की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मामले होते हैं जहां गर्भ के बजाय शरीर के किसी अन्य हिस्से में गर्भधारण होता है, इसे एक्टोपिक गर्भावस्था कहा जाता है। जब गर्भ यूट्रस के अलावा दूसरी जगह पल रहा होता है। चिकित्सकों के मुताबिक ऐसी गर्भवस्था के दौरान शरीर में न तो तेज दर्द होता है और न ही खून बहता है। एक्स-रे होने तक शरीर में कोई लक्षण नजर नहीं आते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+