OMG: पोरबंदर, कराची और मैक्सिको में मिली जलपरी!

mermaid-porbander
पोरबंदर। भारत के पोरबंदर और पाकिस्‍तान के कराची में समंदर किनारे एक जलपरी मिली है। शुक्रवार से यह खबर फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो रही है।

इस जलपरी की फोटोग्राफ और इससे जुड़ी कई तरह की बातें आपस में खूब शेयर की जा रही हैं। इसी तरह की जलपरी के मैक्सिको शहर में देखे जाने की भी बातें की जा रही हैं।

यह खबर पूरी तरह से गलत है और जो फोटोग्राफ शेयर की जा रही हैं वह वर्ष 2011 में रिलीज हुई फिल्‍म 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन: ऑन स्‍ट्रेंजर टाइड्स' फिल्‍म के सेट पर प्रयोग किए गए एक प्रॉप की हैं।

इन फोटोग्राफ और इससे जुड़े कुछ वीडियो पहले भी लोगों के बीच भ्रम और अफवाह पैदा करने के लिए प्रयोग किए जा चुके हैं।

विशेषज्ञों की मानें तो इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है लेकिन इतना तो यह है कि जलपरी एक कोरी अफवाह से ज्‍यादा कुछ नहीं है।

एक वेबसाइट से जुड़े डेविड एमरी बताते हैं कि भारत और पाकिस्‍तान के समुद्र के आसपास जलपरी मिलने का एक वीडियो फिर से सामने आ रहा है। जो भी बातें इस तस्‍वीर या वीडियो में कहीं जा रही हैं वह पहले की ही तरह या तो गलत या फिर पूरी तरह से विश्‍वास न करने वाली हैं।

जो वीडियो कुछ फोटोग्राफ के साथ शेयर किया जा रहा है कि उसे मेकअप और स्‍पेशल इफेक्‍ट्स आर्टिस्‍ट जोएल हारलो ने प्रयोग कर इस जलपरी का निर्माण किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+