Watch Video: दुनिया में सबसे तेज 'डकार' है इस शख्स की, 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ बनाया नया कीर्तिमान
सिडनी, 04 दिसंबर। दुनिया में अजीबोगरीब कारनामों के लिए रिकॉर्डधारी लोग हैं, ऐसे लोग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम लिखवाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में एक शख्स ने सबसे तेज डकार लेने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ रातों-रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जी हां, आपने सही पढ़ा, दुनिया में सबसे तेज डकार लेने जैसा भी एक विश्व रिकॉर्ड है। सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब टैलेंट का वीडियो भी सामने आया है।

दुनिया में सबसे तेज डकार लेने का विश्व रिकॉर्ड
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के नेविल शार्प ने दुनिया में सबसे तेज डकार लेने का नया रिकॉर्ड बनाया है। वीडियो में आप भी नेविल शार्प की डकार सुन हैरान रह जाएंगे, अगर आप वीडियो कान में ईयरफोन लगाकर देखने वाले हैं तो फोन का वोल्यूम कम कर लीजिए। नेविल शार्प के डकार लेने की आवाज को जब मशीन में रिकॉर्ड किया गया तो उसकी साउंड की तीव्रता 112.4 डेसीबल दर्ज की गई। यह अब तक का सबसे तेज डकार था।

पत्नी ने किया प्रोत्साहित
ऑस्ट्रेलिया के नेविल शार्प ने बताया कि इस सफलता में उनकी पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। उन्होंने ही नेविल को सबसे तेज डकार लेने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आपकी जानकर हैरानी होगी कि इस दिन के लिए नेविल शार्प ने पांच साल तक कड़ी मेहनत की, नेविल जब छह साल के थे, तब उसकी बड़ी बहन सैंडी हंट ने उसे डकार लेना सिखाया था। तब से नेविल अपने डकार की आवाज और तेज करने की प्रेक्टिस सर रहे थे।

पांच साल से ले रहे हैं ट्रेनिंग
हालांकि अब नेविल की मेहनत रंग लाई है और वह दुनिया के सबसे तेज डकार लेने वाले व्यक्ति बन गए हैं। डकार लेने के कौशल की वजह से उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान उनके सामने एक बड़ी समस्या आई थी। नेविल चाहते थे कि उनकी डकार की आवाज को मशीन सटीक रूप से माने, लेकिन उनके पास ऐसी कोई भी मशीन नहीं थी।

सबसे तेज डकार ली
उनकी डकार के आवाज के सही-सभी डेसीबल को मापने के लिए एक स्टूडियो में उन्हें ले जाया गया, जहां एक सटीक डेसिबल रीडिंग सुनिश्चित किया गया था। 29 जुलाई 2021 को प्रयास के बाद, नेविल ने कहा कि वह बेहद उत्साहित और खुश थे क्योंकि उनके द्वारा डकार की आवाज का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। नेविल ने बताया कि उनके ऐसा करने के पीछे क्या मकसद था।

इसलिए नेविल ने बनाया ये रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारियों से नेविल ने मजाक में कहा कि सबसे तेज डकार लेने का रिकॉर्ड पिछले 12 साल से एक अंग्रेज के नाम था, जिसे मुझे सही नहीं लगा। एक कारण यह भी था कि मैं अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड कामय करूं। बता दें कि नेविल से पहले डकार लेने का विश्व रिकॉर्ड ब्रिटेन के पॉल हुन के नाम था। उन्होंने 12 साल पहले 109.9 डेसीबल की आवाज निकाली थी।

महिलाओं के नाम भी है ये रिकॉर्ड
सबसे तेज डकार लेने का ये विश्व रिकॉर्ड सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं है, बल्कि महिलाओं ने भी इस फील्ड में अपने नाम विश्व रिकॉर्ड बनाया है। महिला में सबसे तेज डकार लेने का रिकॉर्ड एलिसा कैग्नोनी के पास है। एलिसा ने साल 2009 में इटली के रेजियोलो में 13वें वार्षिक हार्ड रॉक बीयर फेस्टिवल 107.0 डेसिबल की तीव्र आवाज के साथ डकार निकाली थी। ऐसे कई और अजीबोगरीब विश्व रिकॉर्ड हैं, जिसे तोड़ने के लिए लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लद्दाख में BRO ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, 19,024 फीट पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications