Video: हाथ हैं या फिर कैच करने की मशीन, तरबूज लपककर शख्स ने दिखाया 'मैजिक'
नई दिल्ली, 12 जुलाई। व्यक्ति के पास अगर कोई खास स्किल हो तो वो दुनिया में उसके चर्चे आम हो जाता है। इंटरनेट की दुनिया उसे देखते ही देखते स्टार बना देती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंटरनेट की दनिया में अब स्किल का प्रदर्शन करना आसान हो गया है। यूजर टांसू येगेन (Tansu YEGEN) के ट्विटर हैडल पर @TansuYegen डाला गया एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, इस वीडियो में शख्स तरबूज को आसानी से कैच करके एक वाहन में लोड कर रहा है। संभवत: वाहन में तरबूज मार्केट ले जाने के लिए लोड किया जा रहा है।
वीडियो में काली टी शर्ट में दिख रहा शख्स तरबूज को ऐसे पकड़ रहा है जैसे उसके हाथ में कोई जादू है। कोई भी तरबूज इसके हाथों से नीचे नहीं गिर रहा। वो इसे सीधे वाहन की ओर बढ़ा रहा है और उसमें खड़ा व्यक्ति तरबूज को व्यवस्थित रुप से रख रहा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि तरबूज कोई छोटा मोटा बॉल नहीं है। आमतौर एक तरबूज का वजन दो से तीन किलो है। इसके साथ ही ये आकार में भी भारी है। लेकिन व्यक्ति इसे सिर्फ एक हाथ से कैच कर रहा है। ये स्किल वाकई देखने लायक है।
Lord of the watermelons🍉🍉🍉
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) July 11, 2022
pic.twitter.com/qVC7i8lTSM












Click it and Unblock the Notifications