'प्लीज हमें अरेस्ट कर लो...' महिला पुलिस अधिकारी ने शेयर किया वीडियो, तो लोगों ने रख दी ये डिमांड

इन दिनों एक महिला पुलिस अधिकारी चर्चा में बनी हुई हैं। अजीब बात है कि लोग उनके हाथों गिरफ्तार होने की गुहार लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां आपको कभी भी कुछ भी देखने को मिल सकता है। आमतौर पर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे की हवाइयां उड़ जाती हैं। लोग पुलिस से बचने के पैतरे ढूंढते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर एक ऐसी पुलिस ऑफिसर इन दिनों चर्चा में हैं, जिनके हाथों अरेस्ट होने के लिए लोग पागल हो रहे हैं। आम जिंदगी में पुलिस से डरकर भागने या छिपने वाले लोग इस ऑफिसर से गुहार लगा रहे हैं कि वो किसी दिन उन्हें अरेस्ट करे। इतना ही नहीं, ये महिला अधिकारी इस बात से भी परेशान हैं कि लोगों को यकीन ही नहीं आता कि ये पुलिस अधिकारी हैं। चलिये इसका कारण भी आपको बताते हैं।

मॉडल से कम नहीं ये ऑफिसर

मॉडल से कम नहीं ये ऑफिसर

दरअसल, इन दिनों चर्चा का विषय बनीं ये पुलिस ऑफिसर बेहद खूबसूरत हैं। लुक्स को देखकर कोई भी नहीं कह सकता कि ये पुलिस ऑफिसर हैं। महिला दिखने में किसी मॉडल से कम नहीं लगतीं। लेकिन अपनी खूबसूरती की वजह से उन्हें लोगों के अजीबोगरीब कमेंट्स का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, महिला का कहना है कि कई लोगों को तो उनके पुलिस में होने पर भी शक है। महिला ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में फैंस के साथ साझा की, तो सब लोग इन तस्वीरों को बस देखते ही रह गए।

अमेरिकी पुलिस विभाग में हैं कार्यरत

अमेरिकी पुलिस विभाग में हैं कार्यरत

बताते चलें कि इस महिला पुलिस अधिकारी का नाम किम्बर्ली कवरडिल है। किम्बर्ली अमेरिका के एरिजोना में पुलिस विभाग में डिप्टी के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में उन्होंने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया, जो खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें भी लोगों के बीच खूब मशहूर हो रही हैं। कई लोग उनके पुलिस होने पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं।

ऑफ ड्यूटी शेयर की तस्वीरें

ऑफ ड्यूटी शेयर की तस्वीरें

किम्बर्ली का कहना है कि ऑफ ड्यूटी होने पर जब उन्होंने अपने ये वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए, तो लोगों ने अलग-अलग और अजीबोगरीब कमेंट्स करना शुरू कर दिया। उनके एक वीडियो को तो 4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

'प्लीज हमें अरेस्ट करो'

'प्लीज हमें अरेस्ट करो'

आपको जानकर हैरानी होगी कि कई लोगों ने तो इस महिला पुलिस अधिकारी की वीडियो पर कमेंट करते हुए ये तक कह दिया कि वे उनके हाथों अरेस्ट होना चाहते हैं। कई यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की जबरदस्त तारीफ की है। वहीं कई लोग ये मानने को ही तैयार नहीं कि वे पुलिस ऑफिसर हैं। एक यूजर ने कहा कि पुलिस फोर्स में काम करने के लिए आप कुछ ज्यादा ही अट्रैक्टिव हैं। प्लीज मुझे अरेस्ट कीजिये।

किम्बर्ली ने दादा को किया था वादा

किम्बर्ली ने दादा को किया था वादा

अब किम्बर्ली ने तमाम यूजर्स को जवाब दिया है। एक तस्वीर शेयर करते हुए वे कहती हैं कि मैं शुरू से ही पुलिस ऑफिसर बनना चाहती थीं। मैंने अपने दादा की मौत से पहले उनसे वादा किया था कि मैं एक पुलिस ऑफिसर बन कर दिखाऊंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+