प्रतियोगिता के नाम पर यहां ले ली जाती है हजारों सांपों की जान
प्रतियोगिता के नाम पर यहां हर साल हजारों सांपों को उनके पूरे परिवार के साथ मौत के घाट उतार दिया जाता है।
नई दिल्ली। टेक्सास में हर साल हजारों सांपों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। प्रतियोगिता के नाम पर सांपों को मारा जाता है। एक साथ कई सांपों को मौत के गढ्ढे में डाल दिया जाता है और उन्हें तब तक वहीं रखा जाता है, जब तक की वो मर नहीं जाते है। सालों से यहीं परपंरा यहां चलती आ रही है जो अब तक चालू है।

टेक्सास के छोटे से शहर स्वीटवाटर में हर साल यह इवेंट आयोजित किया जाता है जिसमें हजारों सांपों को मारा जाता है । हर साल मार्च महीने में यह इवेंट आयोजित किया जाता है। 4 दिनों तक चलने वाले एक फेस्टिवल में सांपों के साथ क्रूरता दिखाई जाती है। इसका सबसे पहला साल 1958 में जूनियर चैम्बर ऑफ कॉमर्स (जेसीस) ने किया गया था। उनका मानना है कि रैटलस्नेक लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे है। इसलिए उनकी संख्या को कम करना जरूरी है। जेसीस के स्पोक्समैन डैनी विलियम्स की माने तो रैटलस्नेक इंसानों और अन्य जीवों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं इसलिए लोगों को इस खतरे से बचाने के लिए ऐसा किया जाता हैं । लेकिन अब वाइडलाइफ की रक्षा करने वाली संस्था इसके खिलाफ आवाज उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications