16 बच्चों के बाद अब 17वें के लिए प्रेग्नेंट हुई महिला, 14 सालों से लगातार हो रही गर्भवती, बताई अपनी अजीब इच्छा
नई दिल्ली: शादी के बाद हर महिला के एक नए सफर की शुरुआत होती है। अपने परिवार को पूरा करने के लिए हर पति-पत्नी बच्चों की कामना करते हैं। मां बनना एक महिला के लिए सबसे खास पलों में से एक है। कोख में नौ महीने बच्चा पालने के दौरान कई प्रकार की मुश्किलों से एक मां को गुजरना पड़ता है। आज के दौर में जहां कपल एक या फिर दो बच्चे ही चाहते हैं, वहां अमेरिका में एक ऐसी दंपती भी है, जो 16 बच्चों की मां होने के बाद फिर से प्रेग्नेंट हो गई। इसी के साथ महिला ने बच्चे पैदा करने के पीछे अपनी एक बहुत अजीब सी इच्छा भी जाहिर की है।

सभी बच्चों के नाम 'C' से शुरू
16 बच्चों की मां अपने आखिरी बच्चे को जन्म देने के ठीक एक साल बाद अपने 17वें बच्चे की उम्मीद कर रही है। पैटी हर्नैंडीज (Patty Hernandez) और उनके पति कार्लोस Carlos) अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) में रहते हैं। 39 साल की पैटी के 16 बच्चे हैं, जिसके बाद अब वह फिर से गर्भवती हो चुकी हैं। उन्होंने अपने पिता कार्लोस को सम्मान देने के लिए सभी 16 बच्चों के नाम 'C' अक्षर से रखे हैं।

16 बच्चों में 10 लड़कियां और 6 लड़के
14 सालों से लगातार गर्भवती होने वाली पेटी हर साल एक बच्चे को जन्म देती हैं। इस दंपती के 6 लड़के और 10 लड़कियां हैं, जिनमें से 6 बच्चे जुड़वां हैं। बच्चों के नाम हैं कार्लोस जूनियर (14), क्रिस्टोफर (13), कार्ला (11), कैटिलिन ( 11), क्रिस्टियन (10), सेलेस्टे (10), क्रिस्टीना (9), केल्विन (7), कैथरीन ( 7), कालेब (5), कैरोलीन(5), कैमिला (4), कैरोल (4), शार्लोट (3), क्रिस्टल (2) और क्लेटन 1 साल का है।

17वां बच्चा के होने जा रहा जन्म, 13 हफ्ते की गर्भवती
कपल का 17वां बच्चा अगले साल मार्च में होने वाला है। फैबुलस मैगजीन को पैटी ने बताया कि मैं 13 हफ्ते की गर्भवती हूं और अभी पता चला है कि मेरा एक बेटा है। उन्होंने कहा, "मैं 14 साल से गर्भवती हूं, इसलिए मैं अपने 17वें बच्चे के लिए चुने जाने पर धन्य, खुश, उत्साहित और खुश महसूस कर रही हूं।" पैटी ने पिछले साल मई में अपने सबसे छोटे बच्चे क्लेटन को जन्म दिया था। जिसको लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी आखिरी गर्भावस्था उसकी अब तक की सबसे कठिन थी।

महिला ने बताई अपनी अजीब इच्छा
इतना ही नहीं पैटी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया कि वह बच्चों की संख्या 20 करना चाहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पैटी को 20 बच्चे होने की उम्मीद है। वह 3 और लड़के चाहती है, जिससे उसका परिवार 10 लड़कों और 10 लड़कियों का हो जाए। मां पैटी ने कहा, "हम भगवान से 18 नंबर का बच्चा मांग रहे हैं।" साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि वो कभी भी गर्भ-निरोध का इस्तेमाल नहीं करतीं है और हर दिन सेक्स करते हैं।

हर हफ्ते करीब 70 हजार रुपए का खर्चा
पैटी जो अपने पति के साथ एक क्लीनिंग कंपनी चलाती हैं, उन्होंने खुलासा किया कि क्लेटन के जन्म से पहले उन्हें 'सी' से शुरू होने वाला एक नया नाम सोचने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि परिवार के खाने पर हर हफ्ते करीब 70 हजार रुपये खर्च होते हैं। वहीं पैटी ने कहा कि वह हमेशा अस्पताल में नर्सों द्वारा पहचानी जाती हैं, जहां वह अपने बच्चों को जन्म देती है।
(Photo Credit-Patty Hernandez)
-
US Iran: होर्मुज में पहुंचे अमेरिका के मिसाइल डिस्ट्रॉयर! ईरान ने दी आखिरी चेतावनी, क्या फिर से भड़केगी जंग? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications