Delhi Metro Video: एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में चले लात घूंसे, इस बार तीन यात्रियों में हुई जबरदस्त हाथापाई
दिल्ली मेट्रो ट्रेन में तीन यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। विवाद का एक वीडियो भी ट्विटर पर वायरल हो रहा है। दो यात्री किसी तीसरे यात्री के साथ किसी मुद्दे पर बहस कर रहे थे। इतने में एक तीसरी शख्स भी इस लड़ाई में आ धमका। इसके बाद तीनों के बीच देखते ही देखते झड़प हो गई।
वीडियो की शुरुआत दो लोगों की लड़ाई से होती है। मगर तीसरा शख्स भी फिर गालियां देने लगता है। इससे पहले से ही लड़ रहे दोनों यात्री गुस्सा हो जाते हैं और फिर उनमें से एक शख्स गाली देने वाले से मार पिटाई पर उतर आता है। इसके बाद दूसरा भी लात मारने लगता है।

तीसरा यात्री भी उन दो यात्रियों को मारने की कोशिश करता है। लड़ाई में शामिल यात्रियों में से किसी ने शिकायत दर्ज कराई या नहीं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं है। अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं है कि ये घटना दिल्ली मेट्रो सेवा के किस रूट पर हुई।
शुक्रवार, 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो ट्रेन में एक कथित जेबकतरे को पकड़ा गया। आरोपी कथित तौर पर सेना के एक जवान का बटुआ चुराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, उसने पर्स ट्रेन के अंदर ही गिरा दिया। इसके बाद अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। एक स्टेशन पर उन्हें मेट्रो ट्रेन से बाहर भी धक्का दे दिया गया था। घटना का एक वीडियो एक्स पर वायरल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications