पहली बार इतने करीब से देखा गया एलियन का विमान! फ्लाइट में बैठे यात्री ने बनाया VIDEO
नई दिल्ली,11 जनवरी: कई बार लोगों ने आसमान में यूएफओ (अनआइडेंटी फाइट फ्लाइंग सब्जेक्ट) देखने का दावा किया है। हालांकि अभी तक इसके होने के प्रमाणिक सबूत नहीं मिले हैं। कई वीडियो और रहस्यमय तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। लेकिन इन तस्वीरों को लेकर कभी कोई ठोस जानकारी दुनिया के सामने नहीं आ सकी है। कई अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने एलियंस से जुड़ी जानकारी को छिपाया है। लेकिन अमेरिका हमेशा इस मामले पर चुप्पी साधे रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही रहस्यमय वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो को एक शख्स ने फ्लाइट से शूट किया है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक शख्स ने फ्लाइट से शूट किया है। वीडियो में विमान की खिड़की से असामान में एक काले रंग की रहस्यमय चीज उड़ी दिख रही है। बादलों में छिपे इस यूएफओ को विमान में बैठे शख्स में शूट किया है। वीडियो में दिख रहा यूएफओ लगातार अपनी अपनी आकृति बदलता सा प्रतीत हो रहा है। कभी वह काले रंग की लंबी की चीज दिखने लगती है, तो गोलाकार विशाल आकृति जैसी दिख रही थी।

विमान ने तुर्की से भरी थी उड़ान
वीडियो को केरी फ़ोराइड्स के एक शख्स ने शूट किया है। केरी ने बताया कि उसकी फ्लाइट ने तुर्की से उड़ान भरी थी। हम इज़मिर और किस एजियन समुद्र के ऊपर कही उड़ रहे थे। तभी करीब 4.30 बजे के आसपास हमें यह मिसाइल सी दिखने वाली चीज दिखी। हम एथेंस जा रहे थे। मुझे मेरी पत्नी ने 15 मिनट पहले सतर्क किया था कि उसने एक मिसाइल देखी है। इसलिए मैं हाई अलर्ट पर था।
विमान के काफी नजदीक उठ रहा था UFO
केरी ने बताया कि, उसे अनजबी की उड़ने वाली चीज को देखकर ऐसा लगा है कि यह हमारी फ्लाइट के बराबर में उड़ रही है। किसी तरह हम दोनों में से कोई भी मुड़े बिना लगभग उसको देख रहे थे। हमारे मन में कई तरह के सवाल आ रहे थे। जैसे क्या ये काला धुंआ हो सकता है? अगर ये जेट विमान का धुंआ है तो वह हमारे इतने करीब क्यों उड़ान भरेगा? लेकिन हमने कही भी कोई जेट विमान नजर नहीं आया। फिर इसके अलावा ये गोलाकर स्थिति में क्यों नजार आ रही है। केरी ने ये वीडियो 2018 में शूट किया था।

नए साल पर भी दिखा UFO!
वहीं दूसरी ओर वॉल्ट टीम ने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। दावा है कि वीडियो में आसमान में दिख रही चमकती लाइट्स ही यूएफओ हैं जो अलग-अलग दिशा में रहकर त्रिकोण बनाती दिखाई दी। ये घटना इस साल के शुरुआत की है। जिसके बाद लोगों वीडियो देखने के बाद पूछ रहे है कि, क्या एलियन धरती पर नया साल मनाने आए थे। हालांकि मई 2021 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ने लाइव स्ट्रीम में UFO की सनसनीखेज़ फुटेज दिखाई थी। दावा यह भी है कि नासा ने खुद अपने कैमरे में एलियन क्राफ्ट को कैद किया है।












Click it and Unblock the Notifications