Video: फ्लाइट में अटेंडेंट को यात्री ने मारा जोरदार घूंसा, कोर्ट ने दी हवाई यात्रा पर आजीवन प्रतिबंध की सजा

नई दिल्ली, 23 सितंबर। एयरलाइंस के एक यात्री को फ्लाइट अटेंडेंट को घूंसा मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट का है। यात्री की अटेंडेंट की बीच तीखी बहस हो गई। जिसके बाद पैसेंजर ने फ्लाइट अटेंडेंट के एक जोरदार घूंसा मारा।

Passenger hits Flight attendant

इस घटना के बाद अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट के आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उस पर हवाई यात्रा करने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, आरोपी यात्री मैक्सिको के लॉस काबोस से लॉस एंजिलिस जा रहा था। अमेरिकी न्यूज प्लेफॉर्म वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट पर विमान उतरते ही फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया।

अमेरिकी न्याय विभाग ने हमलावर की पहचान 33 वर्षीय अलेक्जेंडर तुंग कुउ ले के रूप में की है। वो कैलीफोर्निया में रहता है। उस पर फ्लाइट क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। यह घटना 21 सितंबर को अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 377 की है। जब इस पूरी घटना को फ्लाइट के एक अन्य यात्री ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालते वायरल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अटेंडेंट यात्री से पूछता है, "क्या आप मुझे धमकी दे रहे हैं?" फिर, वह घूमता है और गलियारे तक चलने का प्रयास करता है। नारंगी रंग की फूलों की शर्ट पहने अनियंत्रित यात्री उसके पीछे दौड़ता है और फिर स्टीवर्ड को उसके सिर के पिछले हिस्से में घूंसा मारता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+