Video: सड़क किनारे चटकारे लेकर गोलगप्पे खाता दिखा हाथी, यूजर्स बोले- भैय्या थोड़ा तीखा

Panipuri Lover Elephant Video Viral: इंसानों के साथ आजकल जानवरों के शौक भी बदलते जा रहे हैं। कभी बंदर आइसक्रीम खाता है तो कुत्ता कोल्ड ड्रिंक पीता है। वहीं सोशल मीडिया पर गोलगप्पे खाने वाले हाथी (Elephant eats golgappa) का वीडियो (Elephant Video Viral) जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। हाथी पानीपुरी के ठेले पर खड़ा है और मस्त मौला होकर एक के बाद कई गोलगप्पे दबा रहा है। हाथी को पानीपुरी खाते देख यूजर भी हैरान नजर आ रहे हैं।

नहीं देखा होगा ऐसा हाथी!

नहीं देखा होगा ऐसा हाथी!

अब तक आपने हाथी को गोलगप्पे खाते हुए नहीं देखा होगा, लेकिन अब केल और गन्ने के शौकीन हाथी को पानीपुरा का भी चस्का लग गया है। जिसका ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो असम के तेजपुर का है, जिसमें एक के बाद कई गोलगप्पे खाते हुए गजराज को देखा जा सकता है। हाथी गोलगप्पा विक्रेता के पास खड़ा है और दनादन पानीपुरी खा रहा है।

सूंड पर रखा गोलगप्पा और फिर गप्प कर गया हाथी

सूंड पर रखा गोलगप्पा और फिर गप्प कर गया हाथी

इसमें कोई शक नहीं पानीपुरी देखकर किसी के मुंह में भी पानी आ सकता है तो फिर हाथी कैसे पीछे रह सकता है। गोलगप्पे जिसे पुचके भी बोला जाता है, एक हाथी बड़े चाव से खाता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भैय्या गोलगप्पे को पानी में डालकर हाथी की सूंड पर रखते हैं और फिर हाथी अपनी सूंड से पानीपुरी खाता नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जिस तरह से हाथी भैय्या के पास खड़ा है, ऐसा लगता है जैसे वह उसको अपने टेस्ट के बारे में बता रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल हो चुका है। बता दें असम से हाथियों की वीडियो आना काफी आम बात है।

'गजराज को गोल गप्पे पसंद हैं'

'गजराज को गोल गप्पे पसंद हैं'

वहीं यूजर भी हाथी को लेकर अपना रिएक्शन देने से नहीं रोक सके। एक यूजर ने लिखा कि गजराज को गोल गप्पे पसंद हैं। जबकि एक और यूजर ने लिखा कि भैय्या थोड़ा तीखा। बता दें कि कुछ दिनों पहले एक हाथी को खिलौने की तरह कार को चारों ओर धकेलते हुए एक क्लिप वायरल हुई थी। हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+