'आए हाए ओए होए...' चाहत के साथ गाना गाकर बर्बाद हो गया करियर! वायरल गाने में दिख रही लड़की की आपबीती
Pakistani song Bado Badi: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 'आए हाए ओए होए बदो बदी' वायरल हो रहा है, जिसे पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान ने गाया है। बे सिर पैर वाले इस गाने के लिरिक्स किसी को भी समझ नहीं आ रहे हैं मगर लोग इसपर जमकर रील्स और वीडियोज बना रहे हैं। इस गाने में सिर्फ चाहत ही नहीं, बल्कि उनके साथ एक महिला भी नजर आ रही है। ये महिला पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।
किसी भी एक्टर या फिर एक्ट्रेस के लिए गाना वायरल होना अपने आप में किसी सक्सेस से कम नहीं है। मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस के लिए ये गाना बर्बादी का सबब बन गया और ये बात उन्होंने खुद ही कुबूल की है। एक्ट्रेस ने कहा कि जबसे ये गाना वायरल हुआ है, उनका करियर तबाही की कगार पर है। ऐसा उन्होंने क्यों कहा, चलिये जानते हें।

बताते चलें कि इस गाने में जो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं, वो पाकिस्तानी अभिनेत्री वजदान राव रांगड़ है। अब एक इंटरव्यू में रांगड़ ने कहा कि इस गाने ने उनका करियर बर्बाद कर दिया है। उन्हें इस बात का जरा भी आइडिया नहीं था कि लोग इस कदर उन्हें ट्रोल कर देंगे। एक्ट्रेस का कहना है कि लोग उन्हें बोल रहे हैं कि उन्होंने इस गाने को किया ही क्यों?
एक्ट्रेस कहती हैं कि मेरे पास ईद पर कपड़े खरीदने के पैसे नहीं थे और ऐसे में ये चोरी करने से तो बेहतर ही था। बताते चलें कि एक्ट्रेस के साथ इस गाने में दिख रहे चाहत ने ही इसे गाया है। सिंगर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि इसे गाने में उन्हें सिर्फ एक हफ्ते का समय लगा। इसे लिखने से लेकर कंपोज करने और म्यूजिक तक में सिर्फ 7 दिनों का समय लगा।
बताते चलें कि चाहत फतेह अली खान अकसर ऐसे गाने गाते हैं, जो तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। उनके गानों पर लोग खूब रील्स और वीडियोज बनाते हैं। उन्हें कई सारे पाकिस्तानी टॉक शोज में भी बुलाया गया। चाहत अपने अजीबोगरीब गानों के चलते काफी सुर्खियों में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications