भूकंप से हिली धरती तो इधर-उधर भागने लगे लोग, लेकिन स्टूडियो में आराम से न्यूज पढ़ता रहा एंकर, VIDEO

Earthquake: वायरल वीडियो कल रात का है, जब पाकिस्तान और भारत की धरती भूकंप के चलते हिल गई। जब स्टूडियो में लोग इधर से उधर भाग रहे थे, तो पाकिस्तान के एक चैनल के स्टूडियो में एंकर का सारा ध्यान सिर्फ खबर पढ़ने पर था।

Pakistan

Pakistani news anchor during earthquake: कल उस वक्त सनसनी मच गई, जब भारत समेत पाकिस्तान की धरती भी भूकंप से हिलने वाली। नोएडा की बात करें, तो लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। कहीं तो भूकंप के झटकों का हल्का सा अहसास हुआ, तो कहीं धरती ही कांपने लगी। हालांकि, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद बताया जा रहा है। धरती इस कदर कांपी कि इसके बाद हर तरफ सिर्फ यही खबर चलने लगी। जब काफी देर तक धरती हिल रही थी और लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर आने लगे, उस बीच पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल में एंकर खबर पढ़ रहे थे। स्टूडियो हिल रहा था और लोग इधर से उधर भाग रहे थे। लेकिन एंकर को इस बात से रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा। अब देश के न्यूज चैनल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

(वीडियो- नीचे)

मशरिक टीवी के न्यूजकास्टर का वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एंकर न्यूज पढ़ रहा होता है कि इतने में स्टूडियो हिलने लगता है। पहले तो स्क्रीन हल्की हिल रही होती है लेकिन देखते ही देखते धरती तेजी से कांपने लगती है और स्टूडियो में मौजूद लो इधर से उधर भागने लगे। लेकिन इस बीच जो बात देखने लायक रही, वो ये कि एंकर को जरा सा भी फर्क नहीं पड़ा।

Pakistan

वीडियो में पीछे एक शख्स को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भूकंप के दौरान एक स्थानीय पश्तो टीवी चैनल मशरिक टीवी। शांत रहते हुए एंकर ने दिखाई बहादुरी। लेकिन भूकंप का असर साफ नजर आ रहा है। कई यूजर्स ने भूकंप के दौरान एंकर की बहादुरी की जमकर तारीफ की।

मंगलवार देर रात आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था, लेकिन भारत और पाकिस्तान में इस भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। पाकिस्तान में लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, क्वेटा, पेशावर, कोहाट, लक्की मरवत, गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मध रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

बताते चलें कि पाकिस्तान में इस भूकंप की जलते पांच पुरुष, दो महिलाओं और दो बच्चों समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं भूकंप के बाद अचानक इस्लाबाद में कार्डियक अरेस्च के कारण एक 13 वर्षीय लड़की की जान चली गई। भूकंप 180 किलोमीटर की गहराई में आया और यही वजह है कि दूर-दूर तक इसके झटके महसूस किए गए।

यहां देखें वीडियो...


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+