'नातु-नातु' पर खुद को थिरकने से नहीं रोक सकीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'नातु-नातु' पर डांस कर रही है। एक्ट्रेस का एनर्जेटिक डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

एसएस राजामौली के 'नातु-नातु' गाने ने सबका दिल जीत लिया था। गाने का क्रेज आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी थी। फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस समेत कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते। इसके अलावा हिट तेलुगू फिल्म के 'नातु-नातु' सॉन्ग ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड भी जीता। गाने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर कुछ ऐसा बोला, कि अभी तक हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसे लेकर क्रेज बरकरार है।

नातु-नातु पर झूमीं हनिया
वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर नातु-नातु पर झूमती दिख रही हैं। वीडियो कथित तौर पर शादी समारोह का, जहां हनिया एक्टर सबूर एली के साथ शामिल हुईं। एक्ट्रेस को शरारा पहने हुए देखा जा सकता है। इसके साथ उन्होंने सफेद स्नीकर्स पहने हुए थे। हनिया जिस एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं, वो काफी शानदार है। स्टेज परफॉर्मेंस के ये वीडियोज उन्होंने अपने फैंस के साथ भी शेयर किए।
वायरल हुआ वीडियो
एक्ट्रेस की शानदार डांस परफॉर्मेंस का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। नेटिजन्स को हनिया की ये परफॉर्मेंस काफी पसंद भी आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अरे वाह, ये तो बहुत अच्छा है और आप अपने स्नीकर्स में कितने कंफर्टेबल लग रहे हैं। एक ने कहा कि भारतीय संगीत समारोहों के भी पार फैल रहा है। एक ने कहा कि कितनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस।

हर तरफ छाया है नातु-नातु
इस बीच नातु-नातु इस साल अकेडमिक अवॉर्ड्स के लिए कम्पीट कर रहा है। गाने को सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस गाने के सामने रिहाना और लेडी गागा के गाने होंगे। बताते चलें कि एसएस राजामौली की आरआरआर दो तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजी और कोमाराम भीव के जीवन पर आधारित काल्पनिक कहानी है। रामचरण और जूनियर एनटीआर ने ये भूमिकाएं निभाईं।

फिल्म ने की शानदार कमाई
इस शानदार फिल्म ने दुनियाभर में 1200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की। फिल्म में रामचरण और जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट, अजय देवगन और श्रिया सरन ने भी अभिनय किया था। बेस्ट एक्शन मूवी की जीत के बाद स्पीच में एसएस राजामौली ने कहा कि मुझे लगता है कि मुझे बैकस्टेज जाकर जांच करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि मैं पहले से ही पंख बढ़ाना शुरू कर दूंगा। दूसरे के साथ। उन्होंने अपनी इस जीत को देश को समर्पित किया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications