इस वायरल फोटो में लिखे नंबर पढ़ने में 99 पर्सेंट हुए फेल, आपको कितने नजर आ रहे ?

नई दिल्ली, 23 फरवरी। ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी चीज है जो किसी का भी सर चकराने के लिए काफी है। दृष्टि भ्रम के समय सबसे जरूरी बात जो होती है वह यह है कि हम चीजों को ध्यान से और स्पष्ट तौर पर देखने की कोशिश करें लेकिन अक्सर होता ये है हमारी आंख उसी हिस्से को देख नहीं पाती। परिणाम यह होता है कि हमारा दिमाग पूरी तरह से भ्रमित हो जाता है। आपने कई सारे ऑप्टिकल इल्यूजन देखें होंगे लेकिन हम जो आज आपको दिखाने जा रहे हैं यह उन सबमें सर्वश्रेष्ठ होगा और आपका दिमाग चकराने के लिए काफी है। यह जरा एक बार कोशिश कीजिए।

जितना ध्यान से देखेंगे भ्रम बढ़ता जाएगा

जितना ध्यान से देखेंगे भ्रम बढ़ता जाएगा

ये ऑप्टिकल इल्यूजन ट्विटर यूजर benonwine की शेयर की हुई एक तस्वीर में हैं। इस तस्वीर को आप जितनी ध्यान से देखेंगे उतना ही आपका दिमाग भ्रमित होता जाएगा। यह तस्वीर इतनी भरमाने वाली है कि पहली नजर में आपको समझ ही न आएगा। शायद इसी भ्रम को साफ करने के लिए यूजर ने कैप्शन दिया है जिसमें लिखा है "क्या आप एक संख्या देख रहे हैं? अगर हां, तो वह संख्या कौन सी है?

जरा इस गोले के अंदर नंबर देखिए

जरा इस गोले के अंदर नंबर देखिए

अब जरा आप इस फोटो पर एक बार फिर से नजर डालिए। फोटो पर एक आकर्षक डिजाइन के साथ एक गोला नजर नजर आ रहा है। अब जरा इस गोले के अंदर गहराई से देखिए। आपको कुछ नंबर लिखे नजर आ रहे होंगे। जरा ध्यान से देखिएगा कि आपको कौन से नंबर नजर आ रहे हैं। ये आपकी आंखों का टेस्ट भी है?


आपने कोशिश कर ली होगी और अब तक आपको नंबर मिल भी गए होंगे। अब जरा इन नंबर की पड़ताल भी कर लेते हैं कि आपने सही देखे हैं या नहीं। अगर आपको दो या तीन नंबर ही नजर आ रहे हैं जो जरा एक बार फिर से नजर डालिए। बहुत सारे यूजर ने ट्विटर ने इस संख्या भ्रम को सुलझाने की कोशिश की है और फोटो पर अपना रिप्लाई दिया है। हम उन कमेंट को आपके सामने रख रहे हैं। जरा इन नंबर से आप खुद मिलाइए कि क्या आप इन नंबर्स को सही पढ़ पाए हैं।

क्या लिख रहे हैं दूसरे यूजर?

क्या लिख रहे हैं दूसरे यूजर?

ट्विटर पर यूजर इस तस्वीर को लेकर खूब अलग-अलग रिप्लाई कर रहे हैं। कुछ ने तो दूसरों के जवाब पढ़ने के बाद जब फिर से तस्वीर देखी तो उन्हें कहना पड़ा कि अब लगता है आंखों के डॉक्टर के पास जाना होगा।

एक यूजर ने लिखा मुझे केवल 528 नजर आ रहा है.. क्या इसका मतलब है कि मेरी नजर में कुछ समस्या है?

अन्य यूजर ने लिखा 45...283... या और कुछ है? शायद मुझे आंखों के डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

क्या आपको सात संख्याएं नजर आईं?

क्या आपको सात संख्याएं नजर आईं?

एक अन्य ने लिखा है कि यह 3452839 है लेकिन पहला और आखिरी अक्षर देखना बहुत मुश्किल है। एक दूसरे यूजर ने भी यही नंबर पढ़ा है और लिखा 3452839 और अब मुझे अब एक जोड़ी नई आंख की जरूरत है।

एक यूजर ने इसे मस्त ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जो विपरीत संवेदनशीलता को मापता है। उन्होंने आगे लिखा कि क्या आपको सातों संख्याएं नजर आ रही हैं?

जी हां तो आप भी बताइए क्या आपको भी सात संख्या नजर आई या फिर कुछ कम या ज्यादा भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+