OMG! बकरीद में ऑनलाइन बिक रहे हैं बकरे

बेंगलौर। कपड़े, किताबें, मोबाइल या कई अन्य इलेट्रॉनिक आइटम की ऑनलाइन शॉपिंग को आपने खूब की होगी। लेकिन इस बकरीद कुछ अलग बात देखने को मिल रही है, यहां लोग इंटरनेट के जरीए कपड़े या जूते चप्पलों की नहीं बल्कि बकरों की ऑनलाइन खरीददरी कर रहे हैं।

Goat

जी हां, अब इंटरनेट पर पशुओं की भी धड़ल्ले से शॉपिंग की जा रही है। हालांकि जानवरों में सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग कुत्तों की जाती है, लेकिन इस बकरीद के लिए लोगों के बकरों की जमकर ऑनलाइन खरीददारी की। आपको बता दें, बकरीद के मौके पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है। जिसके लिए ई कॉमर्स वेबसाइट ओएलएक्स पर देश भर से लगभग दो हजार से ज्यादा व्यापारियों ने बकरों की खरीददारी की है। जिनमें सबसे ज्यादा लोग महाराष्ट्र के हैं। इंटरनेट पर बकरीद के लिए 350 रूपए से लेकर लाखों तक में बकरे बेचे जा रहे हैं। यानि की लगभग हर कीमत पर ऑनलाइन बकरे उपलब्ध हैं।

बेचने के लिए वेबसाइट पर बकरे की कीमत, उसका नाम, खासियत और कॉनटेक्ट नंबर दिया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के 15 बकरे भी हैं। अभी तक छत्तीसगढ़ में सबसे महंगा बकरा 65 हजार रूपए में बिका।

व्यापारियों के अनुसार लोगों को बकरों का यह ऑनलाइन कारोबार काफी पसंद आ रहा है। एक कारण यह भी है कि खरीददार को बकरा लेने मंडी तक जाने की जरूरत नहीं, वह वेबसाइट पर तस्वीर देखकर सीधे खदीददारी कर सकता है। वहीं दूसरी ओर बकरा मालिकों को भी इसकी अच्छी कीमत भी मिल रही है। लेकिन फिर भी कई लोग आज भी पारंपरिक तौर पर मंडी में जाकर बकरे खरीदना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+