Valentine Day से एक दिन पहले आसमान में दिखेगा खूबसूरत नजारा, रात 9.38 बजे होगा चमक उठेगा मंगल
नई दिल्ली, 7 फरवरी। इस सौर मंडल में हमारी धरती के अलावा भी कई ग्रह, उपग्रह, तारे, सितारे आदि हैं, जो अपनी गति, अपनी चाल बदलते रहते हैं। इनकी चाल बदलने का प्रभाव भी धरती पर रहने वालों पर पड़ता हैं तो वहीं इन ग्रहों के फेरबदल का खूबसूरत नजारा भी हमें हैरान करते हैं। ऐसा ही एक अजीबों-गरीब नजारा 13 फरवरी को आसमान में दिखने वाला है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आपको न तो टेलीस्कोप की जरूरत हैं न ही कहीं जाने की। आप अपने घर की बालकनी से, अपने घर की छत से आसमान में घटने वाली इस अद्भुत घटना को देख सकते हैं।

13 फरवरी को दिखेगा अद्भुत नजारा
13 फऱवरी को, वैलेंटाइन डे से ठीक एक जिन पहले आसमान में खूबसूरत नजारा दिखेगा। आसमान रौशनी से भर जाएगा। इस खास दिन आसमान में मंगल और शुक्र एक साथ नजर आएंगे। खगोल वैज्ञानिकों की माने तो दो ग्रहों का ये मिलन बहुत ही अनोखा और दुर्लभ संयोग है। सबसे अनोखी बात ये है कि इस अनोखे और खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आपको किसी टेलिस्कोप की जरूरत नहीं होगी। इसे अपनी आंखों से आसानी से अपनी बालकनी या छत से देख सकते हैं।

क्या होगा समय
13 फरवरी को रात 9 बजकर 38 मिनट पर ये अद्भुत मिलन होने वाला है, जहां मंगल शुक्र के करीब आ जाएगा। एस्ट्रोनॉमर्स भाषा में इस घटना को कंजक्शन कहा जाता है। Nasa's Jet Propulsion Laboratory में मौजूद पब्लिक डेटा को जुटाकर की गई अध्ययन के बाद कहा गया है कि 13 फरवरी को मंगल ग्रह काफी चमकीला हो जाएगा और उसकी गति और दिशा दोनों बदल जाएगी। मंगल चमकीला होने के साथ-साथ दक्षिण की ओर शुक्र के पास चिपका हुआ दिखाई देगा।

इन ऐप्स से मदद ले सकते हैं
अगर आप इस अनोखी खगोलीय घटना को देखना चाहते हैं कि इस दुर्लभ घटना को देखने के लिए skyView Lite, Star Tracker and Star Walk 2 जैसे ऐप्स से मदद ले सकते हैं। आपको ये ऐप्स मंगल, शुक्र जैसे ग्रहों को पहचाने और इस खगोलीय घटना के बारे में बताएगा। आपको बता दें कि हमारे ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल, उनकी गति का खास महत्व हैं। ग्रहों के स्थान बदलने या चाल बदलने से लोगों की राशिय़ों पर असर पड़ता है। ऐसे में इस खगोलीय घटना को लेकर भी ज्योतिष शास्त्री अपनी अध्ययन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications