OMG! एक नोट ने इस लड़के को रातों-रात बना दिया करोड़पति

हर कोई नोटबंदी की बातें कर रहा है और यहां एक नोट ने एक लड़के को रातों-रात करोड़पति बना दिया।

नई दिल्ली। इन दिनों हर कोई नोट और पैसे की बात कर रहा है। घंटों कतार में खड़े होकर हम चंद रुपए निकल पा रहे हैं, लेकिन एक लड़के पर किस्मत इतनी मेहबान हुई कि सिर्फ एक नोट ने उसे रातों-रात करोड़पति बना दिया। जिस नोट ने उसकी किस्मत बदल दी वो भी उसे रास्ते पर पड़ी हुई मिली थी।

 millionaire

घटना सैन फ्रांसिस्को की है, जहां एक बार टेंडर का काम करने वाले ह्यूबर्ट टैंग को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक 20 डॉलर का नोट रास्ते पर मिला। टैंग एयरपोर्ट पर किसी का इंतजार कर रहा था कि तभी उसकी नजर रास्ते पर पड़े 20 डॉलर के नोट पर पड़ी। टैंग ने नोट उठाकर अपने जेब में रख लिया। इसके बाद टैंग नोट लेकर लॉटरी सेंटर पहुंचा। उसने 20 डॉलर में 2 लॉटरी टिकट खरीदी। नोटबंदी का असर: 500-1000 रु. के नोट छोड़ गये चोर, छोटे नोट ले गए साथ

उसने लॉटरी की टिकट ली और उसे लेकर अपने दोस्त के घर पहुंच गया। वहां दोनों ने मिलकर लॉटरी स्‍कैच किया। टिकट स्कैच करते ही दोनों की आंखे फटी की फटी रह गई। टिकट पर 10 लाख अमरीकी डॉलर का ईनाम था। टैंग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इस ATM में कैश भी है और लाइन भी नहीं, फिर भी कोई पैसा निकालने नहीं आता

उसने फौरन कंपनी में जाकर उसे जमा कराया और रातों-रात करोड़पति बन गया। टैंग ने अपने इस अनुभव को टीवी चैनल के साथ शेयर किया। आपको बता दें कि टैंग को मिलने वाली रकम लॉटरी कंपनी द्वारा दी जाने वाली सबसे बड़ी रकम थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+