OMG! यहां अच्छे पति के लिए शादी से पहले सिर मुंडवाकर रखती है लड़कियां

यहां शादी से पहले लड़कियों को बाल बढ़ाने की इजाजत नहीं होती। उन्हें अपना सिर मुंडवाकर रखना होता है।

नई दिल्ली। शादी को लेकर अलग-अलग देशों में अलग-अलग रीति-रिवाज है। शादी में कहीं दूल्हा-दुल्हनों को बाथरूम जाने से रोक दिया जाता है तो कहीं उन्हें तीन दिनों तक कमरे में बंद रखा जाता है, लेकिन आज शादी के जिन अजीबो-गरीब रिवाज से आपको रूबरू करवा रहे हैं, जिसके बारे में आज से पहले आपने आज से पहले कभी न तो सुना होगा और न ही इसकी कल्पना की होगी।

 OMG! Here girls balled her head for marriage and good husband

लड़कियों के लिए उनके बाल उनका गहना होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक देश ऐसा भी हैं, जहां शादी से पहले लड़कियां बाल नहीं रखती हैं। हम बात कर रहे हैं साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसी बस्ती में रहने वाले बोराना जनजाति के बारे में। इस जनजाती की लड़कियों को शादी से पहले बाल रखने की मनाही होती है।

शादी से पहले यहां की लड़कियां बाल मुंडवाकर रखती है। ऐसा करने के पीछे उनका मानना है कि उन्हें मनमुताबिक वर मिलेगा और उनकी शादी भी जल्दी होगी। इस समुदाय की लड़कियों को उनकी शादी के बाद ही ठीक से बाल बढ़ाने और उसे संवारने का मौका दिया जाता है।

इतना ही नहीं शादी से पहले यहां की लड़कियों को फोटो खींचवाने तक की आजादी नहीं दी जाती है। इन लोगों का मानना हैं कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। इस समुदाय की महिलाएं शादी से पहले अपने सिर के एक बड़े हिस्से को मुंडवा कर रखती हैं। इस परंपरा को वो वर्षो से मानती आ रही है। ऐसा करने के पीछे उनकी दलील है कि उन्हें अच्छा वर मिलेगा और उनका वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। हलांकि समय और विकास के साथ-साथ इस सुमदाय की इस सोच में भी धीरे-धीरे बदलाव आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+