इस साल भी अंडे देने ओडिशा के तट पर पहुंचे ओलिव रिडले कछुए, लोग बोले- 'हमें इनका भरोसा बरकरार रखना होगा'
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हर साल की तरह इस साल भी ओलिव रिडले कुछए समुद्र किनारे अंडे देने पहुंचे हैं। क्लिप में कई कछुओं को घोंसला बनाते भी देखा जा सकता है।

हर साल कछुओं की दुर्लभ प्रभाति ओलिव रिडले ओडिशा की दो मशहूर जगहों पर अंडे देने पहुंचते हैं। हर साल की तरह इस बार भी ये कछुए रुशिकुल्या नदी के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। ये समुद्री कछुए यहां आते हैं और काफई समय तक इनका घोंसले बनाने का काम जारी रहता है। इस शानदार नजारे को अपने कैमरे में कैद करने के बाद आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। क्लिप में बड़ी संख्या में ओलिव रिडले कछुओं को समुद्र से बाहर तट पर आते देखा जा सकता है।

रेत पर घोंसला बना रहे कछुए
ओलिव रिडले कछुओं का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। क्लिप में देखा जा सकता है कि कई कछुए रेत पर अपना घोंसला बनाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं ताकि वे वहां अंडे दे सकें। वीडियो को अधिकारी ने शानदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा कि ओडिशा अपने मेहमानों का स्वागत करता है। रुशिकुल्या रुकेरी में ओलिव रिडले कछुओं का सामूहिक रूप से घोंसले बनाने का काम शुरू हो चुका है। दो सालों के अंतराल के बाद ये काम फिर से हो रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
ओलिव रिडले कछुओं के इस वीडियो को एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोगों को इन कछुओं को देखकर बीते सालों की याद आने लगी। एक यूजर ने कहा कि ये कितना शानदार सीन है। देखकर ही मजा आ रहा है। एक यूजर ने इस तरह हर साल ओडिशा के बीच पर इन कछुओं के आने के पीछे के साइंटिफिक रीजन के बारे में जानना चाहा।

लोगों को खूब भाया वीडियो
एक यूजर ने कहा कि कितना मनोरम दृश्य है। एक अन्य ने कहा कि दोस्तों आपका स्वागत है। शानदार तरीके से घोंसला बनाओ। एक ने इन कछुओं के प्रति संवेदनाएं जताते हुए कहा कि इन्हें अच्छी तरह से देखभाल और केयर की जरूरत है। ताकि ये बार बार वापस आ सकें। एक ने प्यारा सा कमेंट करते हुए कहा कि ओलिव रिडले कछुए बार बार यहां आते हैं। ऐसे में ये हमारी जिम्मेदारी है कि उनका भरोसा बनाए रखें।

बड़ी संख्या में दिखे ओलिव रिडले कछुए
लोग इन ओलिव रिडले कछुओं को देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। इससे भी ज्यादा अधिकारियों के एफर्ट को लेकर लोग काफी खुश हैं कि कछुए बार बार हमपर भरोसा करके इन तटों पर अपने अंडे देने आते हैं। कई लोगों ने इस क्लिप को बेहद ही सुंदर बताया है। बताते चलें कि तकरीबन 1 लाख से भी ज्यादा ओलिव रिडले कछुए तटों पर अपना घोंसला बनाते हैं। कछुओं का ऐसा करना अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications