Ola Electric: मिलिए ओला कंपनी के नए डॉग एम्प्लॉई से, नाम है बिजली, CEO ने पोस्ट की ये फोटो

Ola Electric News Member Bijlee: दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की टीम में एक नया मेंबर अब जुड़ चुका है। खास बात यह है कि वो एक डॉग है। जिसको आधिकारिक तौर पर सदस्य बनाया गया है।

Ola Electric News Member Bijlee: टू व्हीलर मेकर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी टीम में एक डॉग का आधिकारिक तौर पर नए मेंबर के रूप में स्वागत किया है। उसका नाम 'बिजली' है।

कंपनी ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'बिजली' का आईडी कार्ड शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बिजली का कर्मचारी कोड है...

OLA Electric New dog Employee

कंपनी के न्यू मेंबर बिजली का एम्प्लॉयी कोड आईडी कार्ड में 440 वी अंकित है। वहीं, ब्लड ग्रुप के रूप में "PAW +ve" लिखा गया है। वहीं, एड्रेस के स्थान पर ओला इलेक्ट्रिक के बेंगलुरु ऑफिस का पता लिखा गया है। कार्ड में यह भी कहा गया है कि बिजली मैसेजिंग प्लेटफॉर्म स्लैक के माध्यम से संचार को प्राथमिकता देती है और ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल का जिक्र करते हुए अपने आपातकालीन संपर्क को "बीए के कार्यालय" के रूप में सूचीबद्ध करती है।

बिजली को मिल रहा प्यार

सीईओ भाविश अग्रवाल की पोस्ट पर यूजर्स का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ऑसम पॉसम। वहीं, दूसरे यूजर ने हॉलीवुड की एक एनीमेशन फिल्म बोल्ट से तुलना की है। इसी तरह यूजर्स का भी जबरदस्त प्यार मिल रहा है। पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा व्यूज, हजार से ज्यादा लाइक्स अब तक मिल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+