शख्स के लिए जी का जंजाल बनी Uber की सवारी, जानिये सफर करके क्यों फूल गए हाथ-पांव?
Uber ride News: ऑनलाइन राइडिंग ने यात्रा को काफी आसान कर दिया है। अकसर कम समय की यात्रा करते हुए अकसर लोग ऊबर राइड बुक कर लेते हैं। मगर एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होगी।
दरअसल, शख्स ने कुछ दूरी तय करने के लिए मात्र 62 रुपये का ऑटो बुक किया मगर फिर अपनी मंजिल पर पहुंचने के बाद शख्स के पास जो बिल आया, उसे देखने के बाद उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।

बताते चलें कि ऊबर के एक रेगुलर कस्टमर दीपक तेनगुरिया ने हाल ही में ऊपर की 62 रुपये में ऑटो सवारी बुक की। मगर जब वे अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचे और पेमेंट करने की उनसे बात की गई, तो शख्स को 62 रुपये नहीं बल्कि कंपनी की तरफ से पूरे 7 करोड़, 66 लाख 83 हजार 762 रुपये का बिल भेज दिया। इसके बाद शख्स के दोस्त आशीष मिश्रा ने एक्स पर एक क्लिप शेयर किया, जिसमें इतने तगड़े बिल के बारे में दोनों बातचीत करते दिख रहे हैं।
वीडियो में दीपक के दोस्त आशीष पूछते हैं कि तुम्हारा कितना बिल है दिखाओ, तो दीपक कहता है-7,66,83,762 रुपये। इसके बाद दीपक बताया है कि ट्रिप के फेयर के तौर पर उससे 1,67,74,647 रुपये का चार्ज लिया गया। जबकि वेटिंग चार्जेस के तौर पर 5,99,09189 लिया गया। इसके बाद प्रमोशन कॉस्ट के तौर पर 75 रुपये काट लिये गये।
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया गया तो इसके वायरल होते ही ऊबर इंडिया कस्टमर सपोर्ट के एक अधिकारी ने एक्स पेज से माफी मांगी। ऊबर कीओर से दावा किया गया कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि आपकी परेशानी के बारे में जानकर दुख हुा। कृपया हमें कुछ समय दें जब तक हम आपके लिए इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। अपडेट के साथ हम आपसे संपर्क करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications