Nikay Chunav 2023: फूट- फूटकर रोईं सपा उम्मीदवार अर्चना पांडा, Viral Video में लगाए गंभीर आरोप

यूपी नगर निकाय चुनाव के दौरान बुलंदशहर में नगर पालिका के चुनाव में हाईवोल्टेज ड्रामा देखा गया। मतदान के दिन समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अर्चना पांडा सबके बीच में अचानक रोने लगीं।

Bulandshahr Nikay Chunav Archana Panda

यूपी निकाय चुनाव दौरान बुलंदशहर में सपा से नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार अर्चना पांडा अचानक पोलिंग बूथ पर ही रोने लगीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं साथ शूट किया गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि मतदान केंद्र पर उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की गई है। अर्चना पांडा के साथ कथित रूप से घटना मतदान का जायजा लेने के दौरान यमुनापुरम में मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में हुई।

यूपी के बुलंदशहर में सपा नगरपालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार अर्चना पांडा ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और कार्यकर्ताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अर्चना पांडा ने कहा था कि उन्हें डराने, धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

अपने बयान में अर्चना पांडा ने कहा कि वे अपने इरादों और जनता की सेवा के पथ से हटने वाली हैं। पांडा ने दावे के साथ कहा कि वे ऐसे लोगों को डटकर मुकाबला करेंगी। लेकिन वे बुधवार को फूट फूटकर रोती देखी गईं। उनके रोते हुए शूट किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्चना पांडा का आरोप है कि जब वे यमुनापुरम में मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बने मतदान केंद्र में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची तो उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की गई। पांडा ने आगे कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें गालियां दीं। पोलिंग बूथ पर इस तरह का व्यवहार बेहद आहत करने वाला था।

यह भी पढ़ें: Viral Video: गजराज की चिंघाड़ सुन भीगी बिल्ली बन गए वनराज, लिया झाड़ियों का सहारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+