Viral Video: गजराज की चिंघाड़ सुन भीगी बिल्ली बन गए वनराज, लिया झाड़ियों का सहारा

एक कहावत है कि 'आप चाहें जो कोई भी हों, मगर सामने अगर कोई ताकतवर हस्ती है तो उसका सम्मान करना ही पड़ता है।' इसका जीता जागता उदहारण है लखीमपुर के जंगल से सामने आया यह वीडियो।

Lakhimpur Dudhwa Tiger Reserve Viral Video when group of elephants came infront of tiger

यूं तो बाघ को जंगल का सबसे साहसी जानवर माना जाता है, और ये हमारे देश का राष्ट्रीय पशु भी है। वहीं हाथी को सबसे समझदार और शांत स्वभाव का जानवर माना जाता है, लेकिन क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया है कि आखिर जब बाघ के सामने हाथी आता होगा तो वो क्या करता होगा? अगर आप इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो यह वीडियो जरूर देखिए। क्योंकि जैसे ही बाघ ने हाथी की आहट महसूस की वह जंगल की झाड़ियों में ऐसा गायब हो गया कि हाथियों की नजर तक उस पर नहीं पड़ी।

Recommended Video

    Viral Video: गजराज की चिंघाड़ सुन भीगी बिल्ली बन गए वनराज, लिया झाड़ियों का सहारा
    Lakhimpur Dudhwa Tiger Reserve Viral Video when group of elephants came infront of tiger

    जब देखा हाथियों का झुंड, छिप गया बाघ
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ कच्चे रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। अचानक वह चुपचाप झाड़ियों के पास छिपकर बैठ जाता है। उसके जमीन पर बैठते ही हाथियों का झुंड उधर से गुजरता है। लेकिन मजाल है कि बाघ किसी पर अटैक करे। वह तो शांति से एक जगह पर ही बैठा रहता है।

    Lakhimpur Dudhwa Tiger Reserve Viral Video when group of elephants came infront of tiger

    जब निकल गए हाथी, तब बाघ ने ली चैन की सांस
    जब सभी हाथी वहां से निकल जाते हैं तो कुछ सेकंड्स बाद बाघ अपनी जगह से उठता है और कुछ कदम सीधा चलने के बाद हाथियों वाले रास्ते से जंगल में गुम हो जाता है। बता दें कि इस रोचक घटना को कुछ पर्यटकों द्वारा अपने कैमरे में कैद किया गया था। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब यह सवाल आपके मन में भी आ रहा होगा कि बाघ ने ऐसा अपनी जान बचाने के लिए किया या फिर गजराज के सम्मान में? तो जवाब है दोनों।

    Lakhimpur Dudhwa Tiger Reserve Viral Video when group of elephants came infront of tiger

    कितना खतरनाक हो सकता है हाथी का गुस्सा
    दरअसल, ये तो हम सब जानते हैं हाथी एक विशालकाय जानवर है। बड़े-बड़े जानवर उसके सामे घुटने टेक देते हैं और दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। क्योंकि, जब हाथी को गुस्सा आता है तो उसे काबू करना आसान नहीं है। हाथी ऐसा तांडव मचाता है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किस तरह बाघ छुपा हुआ है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाघ की क्या हालत हुई होगी।
    अपने विशालकाय शरीर और ताकत के चलते हाथी टाइगर पर भारी पड़ सकता है। हाथी एक झटके में टाइगर को बड़ी चोट पहुंचा सकता है। हां, स्पीड और मूवमेंट में टाइगर जरूर बीस पड़ता है। हाथी के पास दांत हैं तो फिर इसे उसका ब्रह्मास्त्र ही समझिए। टाइगर के पंजे और दांत काफी घातक होते हैं।

    Lakhimpur Dudhwa Tiger Reserve Viral Video when group of elephants came infront of tiger

    110 बाघ और 250 से अधिक हाथी
    आपको बता दे कि दुधवा पार्क में लगभग 110 से अधिक बाघों की मौजूदगी है। वहीं हाथियों की संख्या भी 250 से अधिक है। पर्यटकों को रास्तों पर बाघ अक्सर आराम करता व शिकार का इंतजार करता दिख जाता है। वहीं गर्मियों की छुट्टी की वजह से इन दिनों दुधवा पार्क गुलजार है। जिसके चलते लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+