VIDEO: नासा ने अंतरिक्ष में 'खोला' सैलून! जीरो ग्रेविटी पर यूं की जाती है हेयर कटिंग-शेविंग
नई दिल्ली, 22 दिसंबर: इस ब्रह्माण्ड में पृथ्वी के अलावा मनुष्य के रहने का दूसरा स्थान अभी तक अंतरिक्ष ही बन सका है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पृथ्वी के बाहर एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ मनुष्य लंबे समय से रह रहा है। 2016 में नासा के अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली द्वारा 340 दिनों तक अंतरिक्ष में रहकर रिकॉर्ड बनाया गया था। वे स्पेस स्टेशन में सबसे लंबे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री हैं। अब सवाल उठता है कि, लंबी अवधि तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों को भी हम लोगों की तरह कई क्रियाएं करनी होती हैं। इसमें बाल कटवाना या शेव करना भी शामिल है।

अंतरिक्ष में एस्ट्रोनॉट कैसे करते हेयर कट और शेविंग
लेकिन अंतरिक्ष में ग्रेविटी ना होने की वजह से यह काम धरती की तुलना में अंतरिक्ष में काफी मुश्किल भरा है। क्योंकि माइक्रोग्रैविटी में बाल चारों ओर उड़ने लगते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने स्पेस यात्रियों के लिए इसका भी हल निकाला है। वे साइंटिस्टों द्वारा तैयार किए गए स्पेशल उपकरणों की मदद से स्पेस में हेयर कटिंग और शेविंग कर सकते हैं। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों के हेयर कटिंग का वीडियो शेयर किया है। इस फुटेज में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएएस) पहुंचे अंतरिक्ष यात्रियों के बालों के कटिंग को दिखाया गया है।

स्पेस में बाल काटना इसलिए है मुश्किल
पिछले महीने ही नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के जरिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को आईएसएस भेजा है। इसमें भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री राजाचारी भी शामिल हैं। ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, अंतरिक्ष यात्री और मिशन कमांडर राजा चारी अपने एक साथी अंतरिक्ष यात्री मथियास मौरर के बाल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये ट्रिमर हम लोगों द्वारा यूज किए जाने वाले ट्रिमर से एकदम अलग है।
सामने आया जबरदस्त वीडियो
बाल कटवाने वाले अंतरिक्ष यात्री मथियास मौरर ने वीडियो के साथ एक ट्वीट में लिखा कि अंतरिक्ष सैलून में आईए जहां नाई (राजा चारी) कई प्रतिभाओं से धनी आदमी हैं। हम में से कोई भी अपने आंखों में बाल नहीं चाहता है, या इससे बदतर कि वह स्पेस स्टेशन सिस्टम में घुस जाएं। उन्होंने बताया कि हमारे हेयर ट्रिमर में वैक्यूम क्लिनर जुड़ा रहता है। इस स्पेस स्टाइलिस्ट सर्विस के लिए मेरी तरफ से पांच स्टार।
Recommended Video

स्पेस में महिलाओं के बाल होते हैं छोटे
मथियास ने कहा कि अगर कोई छोटा कण या हमारे बालों के टुकड़े इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के हॉर्डवेयर में घुस जाएं तो ये इलेक्ट्रिक्स से लेकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम तक बर्बाद कर सकते हैं। जिसके चलते स्पेस स्टेशन में मौजूद लोगों की जिंदगी को खतरा उत्पन्न हो सकता है। यही कारण है कि अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में बाल कटवाने की अनुमति नहीं है। यहीं नहीं महिलाओं को भी स्पेस स्टेशन में छोटे वालों के साथ भेजा जाता है।

एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन में नहाते नहीं हैं
आपको बताते चलें कि एस्ट्रोनॉट स्पेस स्टेशन में नहाते नहीं हैं। बदन को साफ रखने के लिए स्पंज बाथ लेते हैं। इसकी तरह उनके टॉयलेट भी आमतौर पर धरती पर यूज किए जाने वाले टॉयलेट से अलग होते हैं। इसी तरह अंतरिक्ष में स्लीप स्टेशन होते हैं। जहां दरवाज़े बंद करने के बाद अंधेरा और गहरी शांति होती है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications