कोरोना वैक्सीन के नाम पर नर्स ने लगा दिया खारे पानी का इंजेक्शन, 9 हजार लोगों की जान खतरे में!
बर्लिन, 12 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। कई देशों में सभी नागरिकों का टीकाकरण हो चुका है तो वहीं भारत जैसे देश में अभी भी युद्धस्तर पर अभियान जारी है। इस बीच जर्मनी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक अस्पताल में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर उन्हें वैक्सीन के नाम पर नमक के पानी का इंजेक्शन लगा दिया गया। इस घटना के बाद से जर्मनी में हड़कंप मचा हुआ है।

वैक्सीन की जगह लगा दिया खारे पानी का इंजेक्शन
आपको जानकर हैरानी होगी ये सब कारनाम एक नर्स द्वारा किया गया है, उसने एक-दो को नहीं बल्कि 8600 से ज्यादा लोगों को खारे पानी का इंजेक्शन दे दिया। बताया जा रहा है कि नर्स को कोरोना वायरस की वैक्सीन से नफरत थी, इस वजह से उसने इतने लोगों की जान खतरे में डाल दी। जैसे ही ये खबर सामने आया प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए, वहीं अस्पताल से कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों में भी हड़कंप मच गया।

नर्स को वैक्सीन से थी दिक्कत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब अस्पताल नें सभी लोगों को जल्द से जल्द फिर से वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है। मामला जर्मनी के रेड क्रॉस अस्पताल का बताया जा रहा है, यहां की नर्स को पहले कोरोना वैक्सीन पर भरोसा नहीं था। नर्स ने वैक्सीन को लेकर अपने फेसबुक पेज पर भी कई खिलाफत वाली बातें लिखी थीं। अब लोगों को कोविड वैक्सीन की जगह सलाइन सॉल्यूशन का इंजेक्शन लगाए जाने की खबर के बाद उसका पोस्ट भी वायरल हो रहा है।

पोल खुलने के बाद मचा हड़कंप
विदेशी मीडिया के अनुसार सलाइन सॉल्यूशन का इंजेक्शन जर्मनी के ग्रामीण इलाकों में लोगों को लगाया गया है, इस खबर के बाद वहां के प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अस्पताल में जब कोविड वैक्सीन की डोज आती थी तो नर्स उसे खारे पानी से बदल देती थी। इसके बाद वह नमकीन पानी को इंजेक्शन में भरकर लोगों को लगा दिया। मार्च और अप्रैल में कई लोगों को वैक्सीन लगाया गया है, इनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे।
यह भी पढ़ें: एयरफोर्स ने कोरोना वैक्सीन लगाने से मना करने वाले कर्मी को किया बर्खास्त, 9 लोगों को भेजा नोटिस












Click it and Unblock the Notifications