Kerala के इस गांव में जमीन के नीचे से सुनाई दे रही हैं रहस्यमयी आवाजें, जांच में जुटी एक्सपर्ट की टीम

जमीन की सतह के नीचे से सुनाई दे रही रहस्यमयी आवाजों ने ग्रामीणों के होश उड़ा दिए हैं। अब केरल खनन एवं भूविज्ञान विभाग की टीम मामले की जांच करेगी। विशेषज्ञ दल जल्द ही इलाके का निरीक्षण करेगा।

Mysterious underground sounds

केरल में कोट्टयम जिले स्थित एक छोटा सा गांव 'चेनाप्पडी' इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। जमीन की सतह के नीचे से सुनाई दे रही रहस्यमयी आवाजों ने गांव वालों की नींद उड़ा दी है। चेनाप्पडी गांव के लोगों का कहना है कि शुक्रवार को तड़के दो बार बहुत तेज आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने आगे यह भी बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में भी गांव और इसके आस-पास इसी प्रकार की आवाजें सुनाई दी थीं।

जमीन के नीचे से आ रहीं रहस्यमयी आवाजों की खबर आग की तरह फैल चुकी है। अब केरल खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच का जिम्मा उठा लिया है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में आवाजें सुनाई देने की खबर मिली थी। उस वक्त इलाके का जायजा लिया गया था। लेकिन, दोबारा एक बार फिर रहस्यमयी जोरदार आवाज सुनाई देने की खबरों मिली है। विशेषज्ञ दल जल्द ही इलाके का निरीक्षण करेगा।

क्या कहते हैं ग्रामीण?

रहस्यमयी आवाजों को लेकर गांव वालों ने बताया कि जोर-जोर से आवाजें सुनाईं देती हैं। अभी वातावरण में भी कोई बदलाव नजर नहीं आता है। अब तो वैज्ञानिक अध्ययन से ही पता चल पाएगा कि आवाजें आने का क्या कारण है। केरल खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मामले के निरीक्षण के बाद ही आवाज आने के रहस्य से पर्दा उठेगा। पृथ्वी विज्ञान केंद्र (सीईएस) मामले में वैज्ञानिक अध्ययन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+