क्या सिर्फ VIP लोगों के हैं गणपति बप्पा? 'लालबागचा राजा' में आम लोगों के साथ भेदभाव का VIDEO आया सामने
Mumbai Lalbaugcha Raja video: भगवान किसी एक के नहीं हैं। उनके मंदिर में हर किसी के लिए समान रूप से जगह है। लेकिन मशहूर मंदिरों में ये बात लोग लागू नहीं होने देते। हम बात कर रहे हैं मुंबई के लालबागचा राजा की, जहां आम लोगों और मशहूर हस्तियों को एकदम अलग तरह से ट्रीट किया जाता है। इसका एक वीडियो भी हाल ही में सामने आया है।
आम लोगों को दिया धक्का
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबके गणपति बप्पा के दर्शन जब आम लोग करते हैं तो उन्हें सिक्योरिटी एक मिनट के लिए भी हाथ नहीं जोड़ने देती। यहां तक कि दान पात्र में दक्षिणा डालने का भी उन्हें मौका नहीं मिलता। धक्के मार-मारकर उन्हें वहां से हटाया जाता है।

आराम से दर्शन कर रहे वीआईपी
वहीं दूसरी ओर सेलिब्रिटी का वीडियो है, जिसमें मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नजर आ रही हैं। शिल्पा आराम से बप्पा के दर्शन करती नजर आ रही हैं। कोई उन्हें वहां से हटाने की हिमाकत नहीं कर रहा। उनके आसपास भीड़ को भी 2 फुट तक दूर रखा जा रहा है। एक्ट्रेस बप्पा के आगे हाथ जोड़कर आराम से उनके दर्शन कर रही हैं।
'आम लोगों के साथ इतना भेदभाव'
वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि सबके बप्पा गणपति के दर्शन करने के लिए आम लोगों के साथ इतना भेदभाव क्यों? वाकई में जो कोई भी इस क्लिप को देख रहा है, चौंक रहा है कि हर जगह इस तरह देखे जाने वाला भेदभाव मंदिरों में भी साफतौर पर नजर आ रहा है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications