VIDEO : चार बच्चों ने छुड़ा दिए मां के पसीने, सड़क पार करने में नानी याद दिलाई
इंटरनेट पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चार बच्चों के साथ सड़क पार करने के लिए एक मां कितना संघर्ष कर रही है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। Mother Bear road cross struggle with four Cubs
नई

एक करोड़ से अधिक व्यूज
मां की ममता अक्सर लोगों को भावुक और रोमांचित करती है। ये घटना पशु की ममता से जुड़ी है। इंटरनेट पर एक मां अपने बच्चों के साथ सड़क पार करती देखी जा सकती है। वायरल वीडियो को 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

गाड़ियों की भीड़ के बीच रोड क्रॉस
ट्विटर पर वायरल इस वीडियो में एक से अधिक बच्चों के साथ रोड पार करने के लिए जद्दोजहद कर रही मां की बेबसी देखी जा सकती है। मादा भालू चार शावकों को गाड़ियों से भरी बिजी सड़क पर सुरक्षित रूप से सड़क के किनारे ले जाना चाहती है, लेकिन...

एक से अधिक बच्चों की मां की परेशानी
इस वायरल वीडियो पर ट्विटर यूजर्स रोचक कमेंट्स कर रहे हैं। द सन की ओर से ट्वीट किए गए इस वीडियो को एक करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो में जो दिख रहा है उससे 1 से अधिक बच्चों वाली मां की व्यथा समझी जा सकती है।

मां को बच्चों की सुरक्षा की चिंता
एक महिला ने लिखा कि उन्हें भालू को देखकर पहले तो लगा कि उसका बच्चा गाड़ियों के बीच फंस गया है, लेकिन 15 मिनट बाद उसे एहसास हुआ कि एक मां चार नन्हे बच्चों के साथ सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की कोशिश कर रही है। यूजर ने कहा कि वे खुद भी चार बच्चों की मां हैं, ऐसे में परेशानी समझ सकती हैं।

यूजर कमेंट- वीडियो डरावना
एक अन्य ट्विटर यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, चार बच्चों की मां आसानी से इस घटना से रिलेट कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो देखकर मुस्कुराया जा सकता है, लेकिन आखिर में यह डरावना है। सड़क पार करती मादा भालू की इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
यहां देखिए वीडियो-
बच्चों ने छुड़ाए मां के पसीने
वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की मादा भालू बच्चे को मुंह में दबाए सड़क पार कर रही है। पीछे उसके शावक धीरे-धीरे रोड क्रॉस करते हैं। हालांकि, बीच में कुछ बच्चे नटखट बच्चे अपनी मां को परेशान करते भी दिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications