यहां के लोग शादी के लिए लड़ते हैं खूनी लड़ाई, पीते हैं जानवरों का खून, औरतों से करते हैं ये घिनौना सलूक
यहां के लोग शादी के लिए लड़ते हैं खूनी लड़ाई, पीते हैं जानवरों का खून, औरतों से करते हैं ये घिनौना सलूक
नई दिल्ली, 10 जनवरी। दुनिया अजीब रीति-रिवाज और परंपराओं से भरी पड़ी हैं। इस आधुनिक और तकनीकि से लैस इस संसार में आज भी ऐसे लोग हैं जो अपनी पुरानी परंपराओं में आज भी जी रहे है। उनका रहन-सहन और परंपराएं इतनी खतरनाक है कि जिनके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति हैं जिनके लिए किसी की हत्या करना बड़ी मालूम बात है इतना ही नहीं ये अपने यहां की महिलाओं के साथ बहुत ही भयावह चीजें करते हैं।

ये है दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति
ये खूंखार जनजाति अफ्रीका के इथोपिया में रहती है जिनकी आबादी महज 10 हजार है। मुर्सी जनजाति के लोग साउथ इथोपिया और सूडान बॉर्डर पर स्थित ओमान वैली में रहते हैं। ये खूंखार जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी को मारे बिना जिंदा रहने से अच्छा है मर जाना।

हत्या करना हैं मर्दानगी की निशानी
मुर्सी जनजाति के लोगों के पास पुरानी तरह के ऐसे-ऐसे हथियार है कि इनके लिए किसी की हत्या करना इनके लिए बाये हाथ का काम है। इनके पास आधुनिक हथियार भी रहते हैं जो इन्हें सोमालिया और सूडान से मुहैय्या करवाए जाते है। ये गाय देकर हथियार खरीदते हैं। ये किसी की हत्या करना अपनी मर्दानगी की निशानी मानते हैं। इनके एरिया में इनकी इजाजत के बिना अगर कोई घुस जाए तो ये उसका खात्मा कर देते हैं।

पीते हैं जानवरों का खून
मुर्सी जनजाति के लोग जानवरों विशेषकर गायों का खून पीते हैं। ऐसा इसलिए लिए करते हैं ताकि ये शरीरिक रूप से ताकतवर बन सक और अपने कबीले में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके और सुप्रीमों बने रहे।

लड़कियों के साथ करते हैं ये घिनौना सलूक
महिलाएं सुंदर ना दिखे इसलिए जब लड़कियां 15-16 साल की होती हैं तो बॉडी मॉडिफिकेशन किया जाता है। इन लड़कियों के निचले होंठ को काटकर उसमें लकड़ी या मिट्टी डिस्क फंसा दी जाती है जो जीवन भर उनके होंठ में लगी रहती है। इसको लगाने के पीछे की वजह गुलाम खरीदने- बेचन वाले व्यापारियों से उन्हें बचाना है। ऐसा करने से उनकी सुंदरता कम हो जाती है। आज भी इस जनजाति में ये परंपरा निभाई जा रही है इसके लिए कोई इंकार नहीं कर सकता है।

शादी के लिए लड़ते हैं खूनी लड़ाई
शादी के लिए यहां लोग आपस में खूनी लड़ाई भी लड़ते है। ये लड़ाई डंडों से होती है जब तक अगले की मौत ना हो जाए ये लड़ाई चलती है। इसमें जो लड़का लड़ाई जीतना है उसकी सबसे सुंदर लड़की से शादी होती है। इसके पीछे इनका मानना है कि ये हक की लड़ाई है।












Click it and Unblock the Notifications