OMG पटना में एक घर से निकले सैकड़ों सांप के बच्चे
पटना। अगर घर में गलती से भी एक सांप दिख जाता है तो सारी रात सुकून से नींद नहीं आती। नहीं अगर किसी के घर से एक-एक कर लगातार सैकड़ों सांप निकले तो उसकी क्या हाल होगी इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं।
Video: दुनिया की सबसे डरावनी बीच, यहां है जहरीले कोबरा का बसेरा

मन को विचलित करने वाली मामला कल राजधानी पटना से सटे फुलवारीशरीफ नोहसा गांव मे देखने को मिला। फुलवारीशरीफ नोहसा गांव में एक घर से सौ से अधिक सांप के बच्चे निकले। मोहम्मद शरीफ उल हक के मकान के आगे फूलों के झुरमुट में से सांप के बच्चे को निकलता देख परिजनों के साथ साथ साथ पूरे गांव में दहशत फैल गई।
शाम के 7 बजे से सांप के बच्चे का एक बिल से जो निकलना शुरू हुआ था रात के 10 बजे के बाद तक जारी रहा। इसकी जानकारी पूरे गांव में फैल गई और लोगों में हड़कंप मच गया। सांप के बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंडे से लोग एक सांप के बच्चे को मारते तब तक दूसरा सांप का बच्चा बिल से निकलकर बाहर आ जाता।
इसे देख बच्चे व महिलाओं में ज्यादा दहशत का माहौल हो गया। वही मोहम्मद शरीफ उल हक ने बताया कि शाम में उनकी चाची ने सबसे पहले सांप के बच्चे को देख शोर मचाया था। आपको बता दें कि हाल ही उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक घर से 150 से ज्यादा सांप निकलने की घटना सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications