कपड़े नहीं बॉडी पर पेंट लगाकर तैयार करती हैं डिजाइनर ड्रेस, मॉडल का लुक्स देख खा जाएंगे धोखा
नई दिल्ली। ऑनलीफैंस मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्यूएंसल डारा अपने अलग फैशन स्टाइल के लिए इन दिनों सोशळ मीडिया पर छाईं हुई है। 37 साल की डारा शुरू से ही मॉडल बनना चाहती थी, डिजाइनर कपड़े पहनकर रैंप वॉक करना चाहती थी, लेकिन फिगर की वजह से वो प्रोफेशनल मॉडल तो नहीं बन पाईं, लेकिन अपने शौक को पूरा करने के लिए कुछ ऐसा किया, कि इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल डारा डिजाइनर ड्रेस पहने का अपना शौक बॉडी पेंट के जरिए पूरा कर रही हैं।

बॉडी पर पेंट लगाकर तैयार करती हैं डिजाइनर ड्रेस
न्यूयार्क में रहने वाली डारा पिछले 6 सालों से अपने पूरे शरीर पर बॉडी पेंट लगाकार डिजाइन ड्रेस को पेंट से रिक्रिएट करती हैं। डारा अपने न्यूड बॉडी पर बॉडी पेंट लगाकर अलग-अलग डिजाइनिंग कर डिजाइनर ड्रेस तैयार करती हैं। बॉडी पर लगे इस बॉडी पेंट से तैयार ड्रेस को देखकर आप थोड़ी देर के लिए धोखा खा जाएंगे कि ये अलसी ड्रेस है या पेंट ।

फैशन का नया लुक
डारा रैंप पर मॉडलिंग भले न कर पाईं हो, लेकिन वो अपने शरीर को पेंट से रंगकर डिजाइनर ड्रेस तैयार करती हैं और फिर इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 262000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। डारा को इस बॉडी पेंट डिजाइन ड्रेस तैयार करने में आर्टिस्ट फर्नैलो मदद करते हैं, जो डिजाइन के हिसाब से उनकी बॉडी पर पेंटिंग करते हैं। डारा ने अपने सोशळ मीडिया पेज पर ऐसे कई फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी न्यूड बॉडी पर सिर्फ रंगों का इस्तेमाल कर बॉडी पेटिंग की है, लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो आपके लिए इसे पकड़ पाना आसान नहीं होगा।

आप भी खा जाएंगे धोखा
डारा कहती हैं कि उन्हें कर्वी वुमेन बोलकर ये कहा गया था कि वो मॉडल नहीं है, लेकिन उनकी इस बॉडी पेंट आइडिया को अब बड़े डिजाइनर भी पसंद कर रहे हैं और उन्हें अपने लिए मॉडलिंग का ऑफर दे रहे हैं। डारा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं बस लोगों को ये बताना चाहती हूं कि आप जो करना चाहो, उसे जरूर करो। कोई आपकी बॉडी के बारे में कुछ बी कहें, लेकिन जो आपका दिल कहे, बस उसे सुनो।

घरवालों के सामने कुछ और ही लुक
डारा कहती हैं कि मैं परिवार के सामने इस बॉडी पेंट डिजाइनिंग को लेकर बहुत सजग नहीं हूं। वो कहती हैं कि मेरे घरवाले सख्त हैं, इसलिए मैं उनके साथ पूरी तरह कवर रहती हूं, लेकिन बॉडी पेंट मॉडलिंग मुझे कॉन्फिडेंट, सेक्सी और खूबसूरत फील कराता है। उनकी तस्वीरें और वीडियो देख यूजर अकस्र कंफ्यूज हो जाते हैं कि वो आउटफिट हैं या बॉडी पेंट डिजाइनिंग। लोग इसे लेकर उनसे सवाल बी करती हैं, लेकिन डारा कहती हैं कि ये सब उन्हें अच्छा लगता है और वो इसे जारी रखेंगी।
टैटू की ऐसी दिवानगी कि पति को भी छोड़ा, अब रंगीन शरीर पर फिदा है ब्वॉयफ्रेंड












Click it and Unblock the Notifications