CCTV VIDEO: रास्ते में चल रहे शख्स ने कुत्ते के पिल्लों को डराया, उसके बाद जो हुआ...
Men scare puppies: अकसर ऐसा होता है कि रास्ते में चलते हुए हमारा कुत्तों से आमना-सामना हो जाता है। कई बार हम डरके मारे पीछे हट जाते हैं तो कई बार पत्थर से उन्हें डराने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही रास्ते पर चल रहे दो लोगों ने भी किया। लेकिन इसका खामियाजा उन्हें कुछ देर बात भुगतना पड़ा।
रास्ते में चल रहे दो लोगों के सामने दो कुत्ते के बच्चे आ जाते हैं और वे उन्हें डराने की कोशिश करते हैं। शख्स हाथ से कुत्ते के बच्चे को मारने की कोशिश करता है तो दोनों डर के भाग जाते हैं। लेकिन कुछ देर बाद कुछ ऐसा होता है, जिसपर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो आदमी सड़क पर चल रहे होते हैं, तभी दो पिल्ले उनकी तरफ दौड़ पड़ते हैं। हालांकि, हाथ में पत्थर होने का नाटक कर शख्स उन्हें भगा देता है। ये देखकर पिल्ले तुरंत वहां से दौड़ पड़ते हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कुछ देर बाद वे अपने साथ एक बड़ा सा कुत्ता लेकर आते हैं, जिसने दोनों की हवा टाइट कर दी। कर्मा वाकई होता है और वीडियो इस बात का सबूत है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि किसी भी चीज को कम मत समझो। हमेशा कोई ना कोई तुमसे ज्यादा ताकतवर होता ही है। इस वीडियो ने हमें तो खूब हंसाया। वीडियो को देखने के बाद लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उन्हें पता भी नहीं चला होगा कि इन दो छोटे पिल्लों के पास एक बड़ा भाई भी है।
यहां देखें वायरल वीडियो...
एक और यूजर ने कहा कि पिल्लों ने कहा होगा पापा अब आप आइये। एक ने कहा कि उन्होंने बैकअप के लिए पहले से किसी को रखा होगा। एक ने कहा कि क्या शानदार शॉट है। एक ने कहा कि किसी के पास पहले से ही बड़ा सा दोस्त है। एक ने कहा कि ब्रो अपने ब्रोज के साथ आ गया।












Click it and Unblock the Notifications