मिलिये उस लकी कुत्ते से जो रतन टाटा के दफ्तर में रहता है और उनकी सारी मीटिंग में शामिल होता है

टाटा समूह के वैश्विक मुख्यालय बॉम्बे हाउस में कई आवारा कुत्ते रहते हैं, उन्हीं के बीच रहता है रतन टाटा का सबसे चहेता, सबसे अजीज कुत्ता गोवा।

मुंबई, 9 फरवरी। टाटा समूह के वैश्विक मुख्यालय बॉम्बे हाउस में कई आवारा कुत्ते रहते हैं, उन्हीं के बीच रहता है रतन टाटा का सबसे चहेता, सबसे अजीज कुत्ता गोवा। काले और सफेद रंग का गोवा इन सभी कुत्तों का सरदार होने के साथ ही रटन टाटा का सबसे खास भी है। यही नहीं गोवा रतन टाटा की सारी बात मानता है। रतन टाटा के ऑफिस पहुंचीं 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' की संस्थापक करिश्मा मेहता ने अपी एक पोस्ट में इस बात का खुलासा किया।

Ratan Tata

जब मैं उनके ऑफिस पहुंची तो हैरान रह गई

उन्होंने कहा कि जब वह रतन टाटा के ऑफिस पहुंची तो टाटा अपने दफ्तर में गोवा के साथ ही बैठे हुए थे। यह देखकर वह हैरान रह गईं। मेहता ने कहा चूंकि मुझे कुत्तों से डर लगता है इसलिये रतन टाटा के पास जाने की मैं हिम्म नहीं जुटा पा रही थी। मैंने ये बाद उनके असिस्टेंट को कही तो उन्होंने गोवा को मुझसे तरीके से पेश आने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: कोरोना के इलाज के लिए पहला नेजल स्प्रे लॉन्च, 48 घंटे में होगा कोरोना का खात्मा, जानें इसके 5 महत्वपूर्ण तथ्य

मेहता ने बताया कि रतन टाटा ने कुत्ते से ऐसे बात की जैसे वो किसी इंसान से बात कर रहे हों। उन्होंने गोवा से कहा- गोवा ये तुमसे डरी हुई हैं, इसलिए एक अच्छे बच्चे की तरह बैठ जाओ। करिश्मा ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे पर लिखी अपनी पोस्ट में बताया कि आपको विश्वास नहीं होगा कि मैं वहां 30-40 मिनट तक रही और गोवा मेरे पास झांका तक नहीं। मैं हैरान थी क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। मेहता आगे लिखती हैं- रतन टाटा ने मुझे बाद में बताया कि गोवा एक गली में फिरने वाला कुत्ता था जिसे उन्होंने गोद लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+