Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मिलिए दिल्‍ली के अद्भुत टैक्‍सी ड्राइवर से, जो करता है संस्‍कृत में बात, देखें वीडियो

मिलिए दिल्‍ली के अद्भुत टैक्‍सी ड्राइवर से, जो करता है संस्‍कृत में बात, देखें वीडियो

संस्‍कृत को देववाणी कहते हैं यानी देवों द्वारा बोली जाने वाली भाषा। संस्‍कृत भाषा जो 16 भाषाओं की जननी हैं। अब वो भाषा सुनने को बहुत कम ही मिलती है। स्‍कूल में सामान्‍यतौर पर बच्‍चे संस्‍कृत को एक सब्जेक्‍ट के रूप में पढ़ते हैं और समय के बाद वो भी भूल जाते हैं, ऐसे में अगर आप जिस टैक्‍सी में सफर कर रहे हैं तो अपका ड्राइवर संस्‍कृत बोलता मिल जाए तो आप उसी बात का जवाब तो नहीं दे पाएंगे लेकिन अचभिंत होकर अद्भुत जरूर बोले देंगे। जी हां देश की राजधानी दिल्‍ली के ऐसे ही एक टैक्‍सी ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं ये टैक्‍सी ड्राइवर

यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं ये टैक्‍सी ड्राइवर

दिल्‍ली में टैक्‍सी चलाने वाले इस ड्राइवर का नाम अशोक है जो उत्‍तर प्रदेश के गोंडा शहर का रहने वाला है और फार्रटेदार संस्‍कृत में बात करता है। संस्‍कृत बोलने वाले इस शख्‍स का वीडियो लोग जमकर पसंद कर रहे हैं और उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अशोक के बच्‍चे भी संस्‍कृत में करते हैं बात

अशोक के बच्‍चे भी संस्‍कृत में करते हैं बात

उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले के मूल निवासी अशोक का परिवार गोंडा में रहता है। उनके परिवार में उनका बड़ा बेटा और उनकी बेटी भी संस्‍कृत में बात करते हैं। उन्‍हें संस्‍कृत भाषा से इतना लगाव है कि वो संस्‍कृत भाषा में बात करते हैं। अशोक कहते हैं संस्‍कृत भाषा बहुत प्‍यारी और संभ्रांत भाषा है इसलिए इमसें बहुत अपनापन महसूस होता है।

इस शख्‍स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखी ये बात

इस शख्‍स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखी ये बात

सोशल मीडिया प्‍लेफार्म पर लक्ष्मी नारायण बीएस (भुवनकोट) ने अपनी वॉल पर ट्टीट किया है। लक्ष्‍मी नारायण संस्कृतभारती में काम करते हैं। उन्‍होंने इस वीडियो को पोस्‍ट करते हुए लिखा है- अद्भुत !! दिल्ली में यह कार चालक आज सुबह मेरे साथ संस्कृत में बात की।

संस्‍कृत बोलने वाले ऐसे देशवासियों पर गर्व है

वीडियो में टैक्‍सी ड्राइवर से लक्ष्‍मी नारायण संस्‍कृत में बात करते नजर आ रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि इंडिया गेट पर आज सुबह ये संस्‍कृत में बात करने वाले ड्राइवर से मुलाकात हुई। इसके बाद वीडियो में वो अशोक के बारे में बात करते हैं। अंत में खुश होकर यात्री संस्‍कृत में शुभ यात्रा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं और बोलते हैं संस्‍कृत बोलने वाले ऐसे देशवासियों पर गर्व है।

बेंगलुरू का ये टैक्‍सी ड्राइवर सिर्फ संस्‍कृत में करता है बात

बेंगलुरू का ये टैक्‍सी ड्राइवर सिर्फ संस्‍कृत में करता है बात

बता दें अशोक के पहले 2019 में बेंगलुरू के एक टैक्‍सी ड्राइवर का ऐसे ही वीडियो वायरल हुआ था। वो संस्‍कृत में ही अपने ग्राहकों से भी बात करता था। जिसका नाम मल्लपम था उसने बताया था कि उसने बताया था कि उसने संस्‍कृत बोलना शिविर में सीखा था जिसमें संस्कृत की पढ़ाई होती थी। गिरीश भारद्वाज नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया था।

शख्‍स के पेट से डॉक्‍टरों ने निकाले 187 सिक्‍के, जानिए 58 साल के इस आदमी ने क्‍यों किया ऐसा ?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+