खोए हुए जूते तलाशने के लिए शख्स ने पुलिस इमरजेंसी नंबर पर की कॉल, जानें क्या था उस फुटवियर में खास?
Man calls emergency number to find footwear: शहर की पुलिस का काम शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखना और कानून का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। वहीं हर पुलिस इमरजेंसी नंबर होता है ताकि मुसीबत में फंसे हुए लोग पुलिस को मदद के लिए बुला सके, लेकिन पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर कई ऐसी शिकायतें भी कभी-कभार आ जाती है कि जिसे सुनकर पुलिस वाले अपना माथा पकड़ लेते हैं।
ऐसा ही एक मामला कर्नाटक के मेंगलुरू से आया है जिसमें एक शख्स के फुटवियर खो गए तो उसे ढूढ़वाने के लिए उसने पुलिस के 112 नंबर पर कॉल कर दिया और कहां सर प्लीज मेरी खोई हुई जूते तलाश दें। आइए जातने हैं आगे क्या हुआ और क्या था उस शख्स के जूते में ऐसा खास जिसके खोने पर वो इतना हो गया परेशान?

आपको याद हो तो एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपने महंगे सेलफोन को बचाने के लिए अपने अंडर में काम करने वाले कर्मचारियों से पूरा पॉन्ड खाली करवा डाला था क्योंकि वो गलती से गिर गया था। वैसे इस शख्स ने तो हद ही कर दी जिसने अपनी खोई हुई जूते खोजने के लिए पुलिस को इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर पुलिस को परेशान कर दिया।
घटनास्थल से ही 112 पर कॉल कर शख्स ने बुलाई पुलिस
इस शख्स ने बताया कि उसके जूते टाउन हॉल से गायब हुए थे। जब वो हॉल में आयोजित एक समारोल में गया था ताक उनने अपने जूते वहीं बाहर छोड़े थे और लंच करने के बाद जब वो बाहर आया तब तक उसके जूते गाय हो गए थे। वहीं से उसने परेशान होकर 112 नंबर डायल किया और पुलिस को कम्पलेन की कि उसके जूते चोरी हो गए हैं।
पुलिस ने की तलाश तो सच आया सामने
जिसके बाद ये कॉल मंगलुरू की नार्थ पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई क्योंकि वो एरिया उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शख्स के जूते की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो पता चला वहां काम करने वाले मजदूर ने चुराए थे। हालांकि पुलिस चोर को तलाश कर रही है।
जानें जूते में ऐसा क्या खास था?
दरअसल, शख्स के जूते कोई आम जूते नहीं थे वो क्लॉग थे यानी लकड़ी से तैयार किए हुए जूते थे। ये जूते 13वीं शताब्दी में नीदरलैंड के किसानों पहना करते थे और बाद में इस फुटवियर की यह किस्म फैशन स्टेटमेंट के रूप में पॉपुलर हो गया है। मेंगलुरू के भी शख्स ने भी ये ही जूते पहले थे।
कितनी है इस खास फुटवियर की कीमत
हालांकि इस शख्स का ये जूता कितने का था उसके सपोर्ट में वो बिल पुलिस को उपलब्धन नहीं करवा पाया लेकिन एक ई-कॉमर्स साइट पर ये बड़ों के क्लॉग्स की एक जोड़ी की कीमत लगभग 515 रुपये से 1,600 रुपये के बीच है।
पुलिस आयुक्त ने इस अजीब शिकायत को लेकर क्या कहा?
पुलिस आयुक्त कुलदीप कुमार आर जैन ने बताया कि मंगलुरु शहर पुलिस को ईआरएसएस नंबर पर हर दिन औसतन लगभग 45 इमरजेंसी कॉल आती है। उन्होंने कहा हम अपने 24x7 इमरजेंसी रिसपांस हेल्प सिस्टम (ईआरएसएस) के बारे में जागरूकता बढ़ा रही है और आवश्यकता पड़ने पर 112 नंबर पर कॉल करने की सलाह दे रही है लेकिन हमें क्या पता था कि ये शख्स अपने जूते खोजने के लिए ईआरएसएस का सहारा लेगा।












Click it and Unblock the Notifications