लॉटरी ना लगती तो अच्छा था! शख्स ने जीते 1.3 करोड़, पूरी रकम लेकर बीवी ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागी
पार्टी में शख्स की पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला लिया और सुबह होते ही लॉटरी की पूरी रकम लेकर अपने प्रेमी के साथ पति को छोड़कर भाग गई।
Thailand Lottery news: कहते हैं कि अगर पैसा पास हो तो फिर इंसान के लिए हर रिश्ता खास बन जाता है। अक्सर पैसा ना होने पर जो रिश्ते मुंह छिपाने लगते हैं, पैसा होने पर वही रिश्ते साथ खड़े नजर आते हैं। लेकिन, एक शख्स के साथ इसका बिल्कुल उल्टा हुआ और पैसा ही उसकी खुशियों का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया। दरअसल इस शख्स की एक लॉटरी लगी, जिसमें उसे काफी मोटी रकम इनाम में मिली। शख्स ने सोचा कि क्यों ना इस खुशी को सेलिब्रेट किया जाए और उसने एक शानदारी पार्टी रखी। लेकिन, पार्टी में उसकी पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला लिया और सुबह होते ही लॉटरी की पूरी रकम लेकर वो अपने प्रेमी के साथ पति को छोड़कर भाग गई।

'लाइफ का बेहतरीन मौका बना बुरा सपना'
'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, मामला थाइलैंड का है, जहां मैनिट नाम के शख्स की करीब 1.3 करोड़ रुपए (भारतीय मुद्रा के मुताबिक) की लॉटरी लगी। हालांकि उसकी जिंदगी का ये बेहतरीन मौका, उसके लिए एक बुरा सपना बन गया। मैनिट की शादी करीब 26 साल पहले हुई थी। लॉटरी लगने के बाद मैनिट ने तय किया कि वो जीती गई रकम में से कुछ राशि मंदिर को दान करेगा और बाकी रकम अपने परिवार के सदस्यों के बीच बांटेगा। साथ ही उसने इस मौके पर एक पार्टी भी रखी।

'पुलिस के पास पहुंचा शख्स, लेकिन हो गया लोचा'
पार्टी में मैनिट ने अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों को बुलाया, लेकिन एक अंजान शख्स को वहां देखकर उसका माथा ठनका। मैनिट ने जब अपनी पत्नी से इस शख्स के बार में पूछा तो उसने बताया कि वो उसका एक दूर का रिश्तेदार है। मैनिट ने अपनी पत्नी की बात पर यकीन कर लिया और पार्टी में बिजी हो गया। लेकिन, पार्टी जब खत्म हुई तो सुबह मैनिट को पता चला कि उसकी पत्नी लॉटरी की सारी रकम लेकर उसी अंजान शख्स के साथ भाग गई है। मैनिट के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उसने तुंरत जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, यहां उसके साथ एक और लोचा हो गया।

'मैनिट के बेटे को थी मां के अफेयर की भनक'
दरअसल, मैनिट ने शादी तो की, लेकिन 26 साल बीतने के बाद भी अपनी शादी रजिस्टर्ड नहीं कराई। यहां तक कि दोनों के तीन बच्चे होने के बावजूद मैनिट ने शादी रजिस्टर्ड कराना जरूरी नहीं समझा। अपनी पत्नी के इस कदम से मैनिट काफी हैरान है और बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे ऐसा धोखा मिलेगा। हालांकि, मैनिट के बेटे को अपनी मां के इस अफेयर की भनक थी। यही नहीं, अपनी मां के चले जाने के बाद मैनिट के बेटे ने मां से संपर्क करने की कोशिश भी की।

पुलिस ने बताया रकम वापस पाने का तरीका
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्योंकि ये शादी रजिस्टर्ड नहीं थी, इसलिए वो मैनिट की इस मामले में ज्यादा मदद नहीं कर सकते। अधिकारियों के मुताबिक, रकम वापस पाने का एकमात्र जरिया यही है कि मैनिट अपनी पत्नी को मनाकर वापस ले आए और वो उसे रकम लौटा दे। रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी की वापस पाने का मैनिट के पास कोई दूसरा जायज तरीका नहीं है।
-
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल












Click it and Unblock the Notifications