Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मुझे लगा मैं सपने में मीट काट रहा', नींद में शख्स ने गलती से काट लिया अंडकोष, अब लोगों से मांगी ये मदद

नई दिल्ली: नींद में सपने सब देखते हैं, लेकिन कभी-कभी यही सपने किसी-किसी के जान पर भारी साबित होते हैं। अक्सर आपके सुना होगा कि लोगों को नींद में चलने की आदत होती है। यहां फिर ऐसा भी होता है कि जो सपने में हम देखते हैं, उसी को हकीकत में करने लगते हैं। जैसे सपने में प्यास या फिर भूख लगती है तो हम पानी-पानी चिल्लाते हैं। या फिर खुद उठकर पीने लगते हैं। कुछ लोग खुद को सपने में टॉयलेट के अंदर खड़े हुए देखते हैं और गलती से उनकी बेड पर ही टॉयलेट छूट जाती है। अब ऐसे ही एक शख्स ने सपना देखते-देखते अपना निजी अंग को चाकू से काट दिया। जिसको सुनकर किसी के भी होश उड़ जाए।

घाना के किसान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

घाना के किसान के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

दंग कर देने वाली यह घटना पश्चिम अफ्रीका के देश घाना से सामने आई है, जहां नींद में सपना देखना एक 47 साल के किसान को भारी पड़ गया। उसने नींद में जो किया उसका दर्द उसे अब सारी उम्र सहना पड़ेगा। दरअसल, घाना का रहने वाला 47 वर्षीय कोफी अट्टा नाम का किसान कुर्सी पर बैठा हुआ था और कुर्सी पर बैठे-बैठे उसकी आंख लग गई। इसके बाद उसने सपने में देखा कि वह तेज धारदार चाकू से मीट के मांस का टुकड़ा काट रहा है, फिर शख्स ने बहुत ही खौफनाक कदम उठा लिया। शख्स ने अपने हाथ से अपना अंडकोष (testicles) काट दिया।

डॉक्टरों ने खून से लथपथ किसान का इलाज किया

डॉक्टरों ने खून से लथपथ किसान का इलाज किया

इस खौफनाक हरकत को अंजाम देने के बाद कोफी अट्टा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जब उसे परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे वो खून से लथपथ था, साथ ही उसका प्राइवेट पार्ट भी उसके परिजन हॉस्पिटल लेकर आए थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। BBC Pidgin से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब मैं सो रहा था तब मैं अपनी कुर्सी पर बैठा था। नींद में मैंने सपना देखा कि मैं अपने सामने कुछ मांस काट रहा था। मुझे याद नहीं है कि मैंने चाकू कैसे उठाया, यहां तक कि मैं भी कंफ्यूज हूं।"

नींद में मांस नहीं, हकीकत में प्राइवेट पार्ट काटा

नींद में मांस नहीं, हकीकत में प्राइवेट पार्ट काटा

उसने बताया कि ऐसा करने के बाद उसने अपने जननांगों में अहसनीय दर्द महसूस किया। हालांकि उसको लगा कि वो अभी भी नींद में है। शायद खून की कमी के कारण कोफी अस्पताल में ही नींद की अवस्था से बाहर निकले। तभी उसे एहसास हुआ कि वह परिवार के खाने के लिए मीट नहीं काट रहा था, बल्कि अपने अंडकोष को काट रहा था।

अब लोगों से मांग रहा मदद

अब लोगों से मांग रहा मदद

डॉक्टरों ने इस महीने की शुरुआत में उनके भारी घावों का इलाज किया, लेकिन उन्हें बताया कि पूरी तरह से ठीक होने के लिए उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा। मौजूदा वक्त में वह अपने शुभचिंतकों से धन जुटाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह कोम्फो अनोके टीचिंग हॉस्पिटल में आगे के प्रोसेस का उठा सकें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+