घोड़े की आवाज से रात-रात भर पड़ोसियों की नींद हराम करता था शख्स, मिली ऐसी सजा
मास्को, 15 जुलाई। बहुत किस्मत वाले होते हैं वो लोग जिन्हें एक अच्छा मिलता है, नहीं तो पड़ोसियों के बीच झगड़े की बात तो आम है। भारत में काफी लोगों को यह कहते सुना जा सकता है कि 'पड़ोसी को देख पड़ोसी जलता है', खैर हमारे देश में ऐसा है या नहीं इसका फैसला हम आप पर छोड़ते हैं। लेकिन हाल ही में रूस में ऐसा देखने को मिला है। यहां एक शख्स अपने पड़ोसियों को परेशान करने के लिए अजीबो-गरीब हरकतें करता था।

पड़ोसियों को परेशान करने के लिए शख्स की अजीब हरकत
दरअसल, रूस में एक शख्स को सिर्फ इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि वह अपने पड़ोसियों को रात भर सोने नहीं देता था। 47 वर्षीय यूरी कोंद्रायेव नाम के इस शख्स को अपने पड़ोसियों की नींद से सख्त नफरत थी, वह उनकी नींद हराम करने के लिए 2 घंटे तक हिनहिनाने और भागने की आवाज सुनाता था। शख्स की इस हरकत पर कई बार पड़ोसियों ने आपत्ति जताई लेकिन वह नहीं माना, कई बार उसकी शिकायत भी की गई।

पड़ोसियों ने 50 बार पुलिस से की शिकायत
यूरी कोंद्रायेव की इस हरकत से उसके पड़ोसी इस कदर परेशान हो गए कि 50 बार उसकी शिकायत स्थानीय पुलिस और अधिकारियों को दी, हालांकि हर बर उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता था। आखिर कार जब उसकी हरकतों पर ब्रेक नहीं लगा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 3 साल 5 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

लाउड स्पीकर में चलाता था घोड़े की आवाज
रूस के निजनी नावोगरट शहर में रहने वाले आरोपी यूरी को अपने पड़ोसियों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के जुर्म में सजा सुनाई गई है। उसने पड़ोसियों को परेशान करने के लिए ऐसा अनोखा तरीका निकाला जिसके बाद में सुन हर कोई दंग रह गया। यूरी अपने पड़ोसियों को घोड़े की आवाज से रात-रातभर परेशान करता था। इसके लिए वह अपने घर में लगे बड़े-बड़े स्पीकर का इस्तेमाल करता था।

जेल भेजने के बाद ही पड़ोसियों को आई नींद
यूरी पहले तो खूब ऊंची आवाज में गाने चलाता उसके बाद देर रात घोड़े के हिनहिनाने और दौड़ने की स्पीकर में चलाकर पड़ोसियों की नींद हराम करता। शिकायत के बाद कई बार उसकी मनोस्थिति को लेकर सवाल उठे लेकिन वह अपनी मनोचिकित्सक का सर्टिफिकेट दिखाकर कहता कि वह बिल्कुल ठीक है। हालांकि पड़ोसियों की शिकायत के चलते कई बार उसे जुर्माना भी भरना पड़ा लेकिन घोड़े की आवाज तभी बंद हुई जब वह जेल चला गया।
यह भी पढ़ें: 2 इमारतों के बीच 8 इंच के स्पेस में फंसी महिला, दीवार तोड़कर निकाला गया तो शरीर पर नहीं थे कपड़े












Click it and Unblock the Notifications