Viral Video: पानी में सांप से बचने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी ऊपर से आ गिरा एक और बड़ा सांप
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर सांप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी सांप से बचने की कोशिश कर रहा होता है, लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा हो जाता है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होती। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब काफी शेयर किया जा रहा है। लोग इसे देखकर हैरानी व्यक्त कर रहे हैं। ट्विटर पर द अनएक्सप्लेन्ड नामक अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, जिसपर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

सांप से बचने की पूरी कोशिश करता है शख्स
करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पानी के ऊपर बिछी तिरपान पर एक व्यक्ति खड़ा हुआ है। वह पानी में मौजूद सांप से बचने की पूरी कोशिश करता है। वह थोड़ा आगे की ओर बढ़कर पानी में मौजूद सांप को हाथ से उठा लेता है और पीछे की ओर खींचता है। तभी सांप उसके हाथ से छूट जाता है। इसके बाद ये शख्स डर के कारण पीछे की ओर भागता है। इस दौरान सांप दोबारा पानी में चला जाता है। इसके बाद जो होता है, वो हर किसी को हैरान कर देने वाला है।

ऊपर से आ गिरता है एक और सांप
इसके बाद ऊपर की ओर से एक अन्य सांप आता है और पानी में गिर जाता है। ये व्यक्ति जो पहले से ही काफी डरा हुआ होता है, जब उसके ऊपर एक और सांप आता है, तो वो भी पानी में गिर जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये व्यक्ति पूरी कोशिश करते हुए सांप से बचना चाहता है। तभी एक ऐसी घटना हो जाती है जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं था। जिस सांप को वो डरते हुए हटा रहा था, उससे भी बड़ा सांप उसके ऊपर आकर गिर जाता है।

पानी में गिर जाता है शख्स
इस वीडियो को देख हर कोई इस व्यक्ति के डर को महसूस कर पा रहा है। जो अपना बैलेंस खोकर पानी में गिर जाता है। इस वीडियो को अब तक तीन लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'सापों से कभी पंगा ना लें।' कई लोग कमेंट करते हुए ये बात कह रहे हैं कि उन्होंने नहीं सोचा था कि इस व्यक्ति के ऊपर एक और सांप आकर गिर जाएगा। वहीं बहुत से लोगों ने डरने वाले इमोजी शेयर किए हैं।
Viral Video: नाले की सफाई करते हुए मिला 'विकराल चूहा', देखते ही दंग हुए लोग फिर पता चली ये सच्चाई
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications