Viral Video: नाले की सफाई करते हुए मिला 'विकराल चूहा', देखते ही दंग हुए लोग फिर पता चली ये सच्चाई

मैक्सिको सिटी। जिंदगी में कई बार लोगों के साथ ऐसा हो जाता है, जब अपनी आखों पर भी विश्वास करना मुश्किल होता है। यानी इंसान ऐसी चीज देख लेता है, जिसपर विश्वास ही नहीं हो पाता। ऐसा ही कुछ मैक्सिको सिटी में रहने वाले लोगों के साथ हुआ है, जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। यहां नाले की सफाई का काम चल रहा था, इसी दौरान एक विशाल चूहा दिखाई दिया। बॉर्डर रिपोर्ट के अनुसार, श्रमिकों को शहर के सीवर से 22 टन कचरा निकालना था, उसी दौरान उन्हें ये चूहा नजर आया।

वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहा है वीडियो

चूहे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि लोगों को पहली नजर में ये असली चूहा ही लग रहा था, लेकिन जब ध्यान से देखा गया तो पता चला कि ये तो हैलोवीन प्रॉप था। जिसे बाद में नाले में डाल दिया गया था। ये वीडियो फेसबुक पर शेयर किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि चूहा कितना बड़ी दिखाई दे रहा है और उसके आसपास काफी सारे लोग खड़े होकर उसे देख रहे हैं। वहीं बिल्कुल असली दिखाई देने वाले इस चूहे पर एक श्रमिक पानी डालता दिखाई दे रहा है।

क्या बोले लोग?

क्या बोले लोग?

यहां मौजूद लोगों का कहना है कि जब उन्होंने पहली नजर में चूहे को देखा तो वह दंग रह गए। लेकिन जब बाद में पता चला कि किसी ने इतना बड़ा चूहे का स्कल्पचर नाले में फेंक दिया था, तो लोगों ने इसकी काफी निंदा की। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। वीडियो को भी बड़ी संख्या में लोगों ने देख लिया है और लोग इसपर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब ये खबर काफी वायरल हो गई तो बाद में एक महिला ने सामने आकर इस चूहे के स्कल्पचर की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि ये उसी का प्रॉप था।

कैसे खोया था चूहे का प्रॉप?

कैसे खोया था चूहे का प्रॉप?

एवलिन लोपेज नामक इस महिला ने बताया कि उसने कई साल पहले हैलोवीन में सजावट के लिए चूहे को स्क्रैच से बनाया था। लेकिन बाद में भारी बारिश के बाद ये खो गया। इसके साथ ही लोपेज ने कहा कि जब उन्होंने नाले में चूहे के स्कल्पचर की तलाश के लिए मदद मांगी तो उन्हें बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिला। अब वह नहीं बता सकतीं कि आगे भी इसे अपने पास रखेंगी या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+